Koderma News: एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन

विद्यार्थियों ने पेश किया उत्कृष्ट अनुशासन और टीमवर्क

Koderma News: एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन
(स्वर्णरेखा हाउस विजेता टीम)

रांची के हरमू रोड स्थित एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ, जिसमें स्वर्णरेखा, दामोदर और शंख हाउस विजेता बने।

रांची: एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल, हरमू रोड, रांची में आयोजित दो दिवसीय इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को उत्साहपूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट टीमवर्क का परिचय दिया।

फाइनल मुकाबलों में कक्षा 6–8 बालक वर्ग में स्वर्णरेखा हाउस, कक्षा 6–8 बालिका वर्ग में दामोदर हाउस तथा कक्षा 9–11 बालक वर्ग में शंख हाउस विजेता रहे। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य शादान आलम ने कहा, “खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना का विकास करते हैं। सभी प्रतिभागियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।” मौके पर विद्यालय के उप प्राचार्य विकास भार्गव तथा सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार