Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक
सीपीग्राम शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित हो
उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में एसपी अनुदीप सिंह की उपस्थिति में चेकपोस्टों पर नए सीसीटीवी कैमरे लगाने, कोयला वाहनों को ढकने और एनजीटी के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।
पाकुड़: उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से जिला खनन टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, माइनिंग इंस्पेक्टर, सभी अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिले में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं अवैध भंडारण के विरुद्ध संचालित अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सभी अंचलाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को मेजर एवं माइनर मिनरल्स से संबंधित नियमों का गहन अध्ययन कर उनका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खनिज परिवहन में प्रयुक्त वाहनों एवं चालानों की नियमित एवं सघन जांच की जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अवैध खनन की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।



पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने कहा कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को नियमित रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाने, रात्रिकालीन गश्ती बढ़ाने तथा खनन विभाग एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त छापेमारी अभियान संचालित करने के निर्देश दिए।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.



