Koderma News: सीओ सारांश जैन की बड़ी कार्रवाई, पिपचो की गैरमजूरवा भूमि को कराया गया मुक्त
अवैध रूप से जमीन बेचने का मामला आया सामने
कोडरमा के पिपचो मौजा में सीओ सारांश जैन ने 7 एकड़ 44 डिसिमिल गैरमजूरवा सरकारी भूमि की मापी करवाकर उस पर सरकारी बोर्ड लगवा दिया है और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
कोडरमा: पिपचो मौजा के खाता नंबर 103 प्लोट नंबर 630 रकवा 7 एकड़ 44 डीसमील गैरमजूरवा भूमि (सरकारी)पर भू-माफियों के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर बिक्री करने का मामला प्रकाश में आने पर अंचलाधिकारी सरांस जैन द्वारा गैरमजूरवा भूमि का मापी कर चिन्हित कर उक्त भूमि पर गुरुवार को सरकारी बोर्ड लगा दिया गया है।
सीओ सारांश जैन ने बताया कि सरकारी संपत्ति को किसी भी परिस्थिति में कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। किसी भी व्यक्ति के द्वारा उक्त भूमि पर अतिक्रमण करने भूमि पर कब्जा करने वाले व्यक्ति पर सरकारी संपत्ति अतिक्रमण करने पर विभिन्न धाराओं के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किया जायेगा। बता दें कि इस तरह का अंचल क्षेत्र में कई खाता प्लॉट पर भूमि माफी द्वारा कब्जा किया किया है। सरकार द्वारा इस प्रकार का निर्णय लेने से सरकारी भूमि को बचाया जा सकता है।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.




