रांची के जगन्नाथपुर मंदिर से निकली भव्य रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा महाप्रभु का रथ

विष्णु सहस्त्रनाम पाठ और महाआरती के बाद निकली रथ यात्रा

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर से निकली भव्य रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा महाप्रभु का रथ
रांची के जगन्नाथपुर मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालु।

रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। विष्णु सहस्त्रनाम पाठ, पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद महाप्रभु का रथ मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुआ।

संवाददाता, सुमन कुमारी

रांची: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर से गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा और उल्लास के बीच निकाली गई। विष्णु सहस्त्रनाम पाठ और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद महाआरती हुई, जिसके पश्चात महाप्रभु का रथ मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुआ।

पूजन कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और हटिया विधायक नवीन जायसवाल सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए। रथ यात्रा में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री दीपिका सिंह पांडेय समेत कई गणमान्य लोगों ने भी सहभागिता की।

श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ के जयघोष के बीच रथ की रस्सी खींचकर महाप्रभु को मौसीबाड़ी तक पहुंचाया। रथ यात्रा को लेकर रांची जिला प्रशासन और स्वयंसेवकों ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: एमएमके हाई स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में आकर्षक प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाएगा और मंदिर क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

यह भी पढ़ें: सावन समारोह पर अर्पिता महिला मंडल ने स्वच्छता मित्रों और श्रमिकों को बांटे ट्रॉली बैग

रथ यात्रा के साथ ही मंदिर परिसर में नौ दिवसीय मेले की शुरुआत हो गई है। मेले में राजधानी रांची सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Sahebganj News: विजय हांसदा और सुप्रिया मुर्मू के रिसेप्शन में शामिल हुए पंकज मिश्रा, नवदंपत्ति को दी शुभकामनाएं Sahebganj News: विजय हांसदा और सुप्रिया मुर्मू के रिसेप्शन में शामिल हुए पंकज मिश्रा, नवदंपत्ति को दी शुभकामनाएं
Hazaribagh News: चंद्रगुप्त कोल माइंस केरेडारी में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित, कुल 54 यूनिट रक्त संग्रह
Hazaribagh News: राम जानकी मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मौसीबाड़ी पहुंचे महाप्रभु
Koderma News: चांद अख्तर के आवास पर सांगठनिक मजबूती और सदस्यता नवीनीकरण को लेकर बनी रणनीति
Giridih News: सावन मेले से पहले झारखंड धाम में बिजली व्यवस्था चरमराई, लो-वोल्टेज से लोग परेशान
रांची के जगन्नाथपुर मंदिर से निकली भव्य रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा महाप्रभु का रथ
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वाहनों से 247 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
सरला बिरला पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव
ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
Koderma News: सतगावां के समलडीह में घरेलू कलह से तंग आकर 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने की आत्महत्या की कोशिश
Koderma News: उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ की समीक्षा बैठक संपन्न, जल्द बनेगा नया महिला संगठन
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य व्यवस्था रसातल में ले जाने का टेंडर उठाया, शोभा यादव का पलटवार