Ranchi News: एमएमके हाई स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ
खेल अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाता है: डॉ. तनवीर
रांची के बरियातू स्थित एम.एम.के. हाई स्कूल में शनिवार को इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का उद्घाटन निदेशक डॉ. तनवीर अहमद ने किया। उद्घाटन मैच में एम.एम.के. टाइगर ने साकिब, शाहनवाज़ और जुनैद के गोल की बदौलत एम.एम.के. ग्लाइडर को 3-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।
रांची: एम.एम.के. हाई स्कूल, बरियातू, रांची में शनिवार को इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का भव्य शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ. तनवीर अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। खेल से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में एम.एम.के. ग्लाइडर और एम.एम.के. टाइगर के बीच रोमांचक मैच खेला गया। मुकाबले में एम.एम.के. टाइगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। विजेता टीम की ओर से साकिब, शाहनवाज़ एवं जुनैद ने एक-एक गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। खिलाड़ियों के बेहतरीन तालमेल, अनुशासित खेल और आक्रामक रणनीति ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

