Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

मनीष मेहता और दिव्या शर्मा को मिला विशेष खिताब

Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई
(संबोधित करते डॉ सुकल्याण मोइत्रा)

विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के राजनीति विज्ञान विभाग में सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मनीष मेहता और दिव्या शर्मा को सम्मानित किया गया।

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों के सम्मान में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने किया। कार्यक्रम का आयोजन 2025-27 सत्र के विद्यार्थियों के द्वारा उत्साह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित विभागीय शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने बताया कि विद्यार्थियों ने अपने दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण समर्पण और अनुशासन के साथ पूरा किया है। 

2024-26 के विद्यार्थी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विभाग की खूब प्रशंसा की। बताया कि विभाग से उन्हें पूरा समर्थन मिलता रहा। यहां परिवार जैसा बोध हुआ। इस अवसर पर द्वितीय समसत्र के विधार्थी पूजा कुमारी, रश्मि कुमारी और खुशबू कुमारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा कोमल कुमारी की गीत, सफीना खातून की शायरी कथा सतीश और अमरदीप की स्वरचित कविता की सराहना की गई। चतुर्थ समसत्र की प्रियंका ने अपने गीत से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।

द्वितीय समसत्र के विद्यार्थी अनिशा कुमारी, सनी प्रिया, अंशु कुमारी, अमरदीप तथा सतीश ने एक मनोरंजक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें चतुर्थ समसत्र के विद्यार्थी मनीष मेहता को "राजनीति विज्ञान" और दिव्या शर्मा को "राजनीति विज्ञान" के खिताब से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विभाग के अतिथि शिक्षक डॉ मार्गरेट लकड़ा, डॉ रीता कुमारी तथा डॉ प्रमोद कुमार के अलावे विभागीय प्राध्यापक डॉ अजय बहादुर सिंह, डॉ अशोक राम तथा विभाग के शोधार्थी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा आर्य एवं राहुल कुमार ने किया। ऋतिक मिश्रा के धन्यवाद ज्ञापन की शैली ने सबको प्रभावित किया। आयोजन को सफल बनाने में प्रीति, सौरभ, विक्रम, पूजा, सपना, अंजू, संध्या, मुस्कान कान के साथ द्वितीय समस्त सत्र के विद्यार्थियों की सराहनीय भूमिका रही।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: पुलिस ने चोरी कांड का किया सफल उद्भेदन, 3 आरोपी गिरफ्तार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और उपायुक्त ने दिव्यांगजनों को सौंपी तीन पहिया वाहनों की चाबियां
Palamu News: पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी नेहाल अहमद गिरफ्तार, नावाबाजार पुलिस ने भेजा जेल
मेदिनीनगर एमएमसीएच में इलाज के दौरान कबलासी गांव के 12 वर्षीय किशोर मोहित की मौत
Pakur News: अमड़ापाड़ा पुलिस ने दर्ज किया मामला, महिला के खाते से दो किस्तों में उड़े रुपये
Pakur News: पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस की बड़ी पहल, महिला रेलकर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Pakur News: आईटीआई सोनाजोड़ी में डीएलएसए द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई
Hazaribagh News: तीन दिवसीय शिल्पोत्सव-2026 का भव्य समापन, ₹5.60 लाख के उत्पादों की हुई रिकॉर्ड बिक्री 
भारत टेक्स 2026 में झारखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ रही भीड़
उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में जिला स्थापना, स्क्रीनिंग एवं अनुकम्पा समिति की बैठक संपन्न
Ranchi News: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा का दिव्य श्रृंगार, उमड़ी भीड़