Hazaribagh News: पुलिस ने चोरी कांड का किया सफल उद्भेदन, 3 आरोपी गिरफ्तार

त्वरित पुलिस कार्रवाई से नागरिकों में सुरक्षा की भावना

Hazaribagh News: पुलिस ने चोरी कांड का किया सफल उद्भेदन, 3 आरोपी गिरफ्तार
(चोरी का खुलासा, गिरफ्तार)

बड़कागांव थाना पुलिस ने पुराना स्टेट बैंक के सामने हुई चोरी की घटना का त्वरित उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया समरसेबल पंप, बिजली का तार एवं रस्सी बरामद कर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हजारीबाग: बड़कागांव थाना पुलिस ने पुराना स्टेट बैंक के सामने हुई चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया समरसेबल पंप, बिजली का तार एवं रस्सी बरामद कर जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई को क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, 03-04 जुलाई 2026 की रात पुराना स्टेट बैंक के सामने स्थित स्थान से अज्ञात चोरों ने समरसेबल पंप सहित अन्य सामान की चोरी कर ली थी। घटना के बाद पीड़ित के लिखित आवेदन पर बड़कागांव थाना में कांड संख्या 120/26, दिनांक 04 जुलाई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) एवं 331(4) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़कागांव पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने चोरी की घटना में संलिप्त तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में विशाल भुईयां (पिता बूटन भुईयां), विशाल भुईयां (पिता स्वर्गीय झरी भुईयां) तथा विकास भुईयां (पिता बुधन भुईयां) शामिल हैं। तीनों आरोपी हरिजन मोहल्ला, बड़कागांव थाना क्षेत्र, जिला हजारीबाग के निवासी हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया समरसेबल पंप, बिजली का तार एवं रस्सी बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार, 09 जुलाई 2026 को तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: बड़कागांव के पंकरी बरवाडीह में खजूर पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, कई लोग घायल

बड़कागांव पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा चोरी, लूट और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। अपराधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बादम उर्दू स्कूल में आयोजित हुई 'चुनाव पाठशाला'

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और उपायुक्त ने दिव्यांगजनों को सौंपी तीन पहिया वाहनों की चाबियां
Palamu News: पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी नेहाल अहमद गिरफ्तार, नावाबाजार पुलिस ने भेजा जेल
मेदिनीनगर एमएमसीएच में इलाज के दौरान कबलासी गांव के 12 वर्षीय किशोर मोहित की मौत
Pakur News: अमड़ापाड़ा पुलिस ने दर्ज किया मामला, महिला के खाते से दो किस्तों में उड़े रुपये
Pakur News: पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस की बड़ी पहल, महिला रेलकर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Pakur News: आईटीआई सोनाजोड़ी में डीएलएसए द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई
Hazaribagh News: तीन दिवसीय शिल्पोत्सव-2026 का भव्य समापन, ₹5.60 लाख के उत्पादों की हुई रिकॉर्ड बिक्री 
भारत टेक्स 2026 में झारखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ रही भीड़
उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में जिला स्थापना, स्क्रीनिंग एवं अनुकम्पा समिति की बैठक संपन्न
Ranchi News: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा का दिव्य श्रृंगार, उमड़ी भीड़