Hazaribagh News: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बादम उर्दू स्कूल में आयोजित हुई 'चुनाव पाठशाला'
बीएलओ नुसरत परवीन और शारदा देवी रहीं सक्रिय
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बादम के उर्दू स्कूल में BLO और BLA-2 की बैठक सह 'चुनाव पाठशाला' आयोजित कर मतदाता सूची को शुद्ध व पारदर्शी बनाने पर विमर्श किया गया।
हजारीबाग: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में आज, 14 जुलाई को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और बूथ लेवल एजेंट (BLA-2) की दूसरी बैठक सह 'चुनाव पाठशाला' का आयोजन किया गया। इसी क्रम में बादम ग्राम स्थित उर्दू स्कूल में भी एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
मतदाता सूची को त्रुटिहीन और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में स्थानीय स्तर पर भारी उत्साह देखा गया। बैठक में आम मतदाताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पूर्व पोलिंग एजेंटों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए।
इन मुख्य बिंदुओं पर हुई विस्तृत समीक्षा
बैठक के दौरान मुख्य रूप से मतदाता सूची की शुद्धता पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसके तहत निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ
ASDD सूची की समीक्षा मे एब्सेंट (Absent), शिफ्टेड (Shifted), डेथ (Death) और डुप्लीकेट (Duplicate) मतदाताओं की सूची पर विस्तार से चर्चा की गई, ताकि अपात्र नामों को सूची से हटाया जा सके। ऐसे मतदाता जिनकी मैपिंग अब तक मतदाता सूची से नहीं हो सकी है, उनके मामलों की समीक्षा की गई और उन्हें जल्द से जल्द जोड़ने की प्रक्रिया पर विमर्श हुआ।
इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से बी.एल.ओ. नुसरत प्रवीण और शारदा देवी सक्रिय रहीं। इसके अलावा मोहम्मद अहमद उल्लाह, जमाल सगीर, विष्णु गुप्ता, नईम खान, मो. जाका उल्लाह सहित कई अन्य गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे। यह अभियान राज्य में निष्पक्ष और सुदृढ़ चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

