Dumka News: उत्क्रमित उच्च विद्यालय कड़बिंधा में "पेरेंट्स-टीचर मीटिंग" का सफल आयोजन
सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और समस्याओं के समाधान पर चर्चा संपन्न
रामगढ़ प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कड़बिंधा में प्रधानाध्यापक जीवन मोदी की अध्यक्षता में पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (पीटीएम) का आयोजन किया गया। बैठक में बच्चों के सर्वांगीण विकास, मासिक मूल्यांकन और आगामी परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच सकारात्मक समन्वय स्थापित किया गया।
दुमका: प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कड़बिंधा में शुक्रवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक जीवन मोदी की अध्यक्षता में पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (पीटीएम) का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाध्यापक जीवन मोदी ने कहा कि बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने में विद्यालय और अभिभावकों की साझी जिम्मेदारी होती है। उन्होंने अभिभावकों से नियमित रूप से बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन, उपस्थिति एवं दैनिक गतिविधियों पर ध्यान देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि अभिभावकों के सहयोग से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है।बैठक के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, मासिक मूल्यांकन, उपस्थिति, अनुशासन तथा आगामी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित जानकारी अभिभावकों को दी। साथ ही बच्चों में नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने, समय पर विद्यालय भेजने तथा घर पर सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर बल दिया गया। अभिभावकों ने भी विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था की सराहना करते हुए बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

