Dhanbad News: शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए उप विकास आयुक्त गंभीर

सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने प्रस्तुत की विभिन्न केंद्रों की रिपोर्ट

Dhanbad News: शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए उप विकास आयुक्त गंभीर
(शहरी स्वास्थ्य समीक्षा बैठक)

धनबाद में शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा की। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा की उपस्थिति में मदर टेरेसा एडवांस्ड हेल्थ क्लिनिक और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में निःशुल्क जांच व डॉक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य करने के निर्देश दिए।

धनबाद: जिले के शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुलभ बनाने की दिशा में शुक्रवार को उप विकास आयुक्त सन्नी राज की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, 15वें वित्त आयोग की स्वास्थ्य योजनाओं, शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित मदर टेरेसा एडवांस्ड हेल्थ क्लिनिक की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया।

समीक्षा के दौरान विभिन्न शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकों एवं कर्मियों की उपस्थिति, मानव संसाधन, प्रयोगशाला सेवाओं, बायोमेट्रिक उपस्थिति और रिक्त पदों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने मदर टेरेसा एडवांस्ड हेल्थ क्लिनिक का नियमित एवं समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने के साथ चिकित्सकों की अनिवार्य उपस्थिति पर विशेष जोर दिया। साथ ही शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मरीजों को निःशुल्क जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने और इन सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश भी दिया, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठा सकें।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों ने भी विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। समीक्षा के दौरान लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार पर विशेष बल दिया गया।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: दमागुड़िया माइंस क्षेत्र में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयले से लदे दो स्कूटर जब्त

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान