Koderma News: मोहर्रम को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
विद्युत और जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश
सतगावां थाना परिसर में सीओ केशव प्रसाद चौधरी, एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी और थाना प्रभारी बब्लू कुमार सिंह की संयुक्त अगुवाई में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसमें जुलूस रूट, सोशल मीडिया निगरानी, यातायात नियंत्रण और बुनियादी नागरिक सुविधाओं को लेकर विधिक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
सतगावां: आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के साथ संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को सतगावां थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी एवं थाना प्रभारी बब्लू कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रमोद कुमार केशरी उपस्थित रहे।
मंच संचालन मो. अजहर रवानी ने किया। बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शांति समिति के सदस्यों तथा मोहर्रम कमेटी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान मोहर्रम जुलूस, ताजिया विसर्जन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण,साफ-सफाई, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।


बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि धनंजय यादव, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि रामोतार चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि विनोद यादव, शंकर यादव, सुजीत कुमार, बबलू सिंह, मोहम्मद शाहजहां, नरेश यादव, अजित यादव, अरविंद सिंह, नईमुद्दीन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


