Sahebganj News: ब्रह्माकुमारीज ने अशोक वाटिका आश्रम में किया पौधारोपण

गौ सेवा और ऊर्जा संरक्षण के लिए की अपील

Sahebganj News: ब्रह्माकुमारीज ने अशोक वाटिका आश्रम में किया पौधारोपण
(ब्रह्माकुमारीज का पौधारोपण कार्यक्रम)

साहिबगंज के शोभनपुर भट्टा स्थित अशोक वाटिका आश्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था की संचालिका बीके बिंदु दीदी के नेतृत्व में उपस्थित लोगों ने शाश्वत यौगिक खेती, जल संचयन और पर्यावरण सुरक्षा का सामूहिक संकल्प लिया।

साहिबगंज: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की जिरवाबाड़ी शाखा की ओर से शोभनपुर भट्टा स्थित अशोक वाटिका आश्रम में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था से जुड़े भाई-बहनों के साथ समाज के गणमान्य लोग भी इसमें शामिल हुए।    

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साहिबगंज शाखा की संचालिका ब्रह्माकुमारी बिंदु दीदी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस प्रकृति को समर्पित विश्व का सबसे बड़ा जन-जागरूकता अभियान है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की शुरुआत 5 जून 1972 को हुई थी, जिसका मकसद लोगों को प्रदूषण से अवगत कराना और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 1995 से ब्रह्माकुमारीज के कृषि एवं ग्रामीण विकास प्रभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इनमें गौ सेवा, वृक्षारोपण, पर्यावरण जागरूकता अभियान, जल एवं ऊर्जा संरक्षण, शाश्वत यौगिक खेती, सेमिनार और प्रदर्शनियां शामिल हैं। बिंदु दीदी ने कहा कि प्रकृति केवल हमारी आवश्यकता नहीं, बल्कि हमारे जीवन और भविष्य का आधार है। जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित-हरित भविष्य सुनिश्चित करने को प्रकृति का संरक्षण जरूरी है।   

उन्होंने लोगों से अधिक पेड़ लगाने, वनों की कटाई रोकने, बिजली बचाने, वर्षा जल संचयन और भूजल संरक्षण की अपील की  इस मौके पर राजेश यादव ने माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय में कृषि एवं ग्रामीण विकास प्रभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार के अनुभव साझा किए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, शाश्वत यौगिक खेती, माइक्रोग्रीन्स और यौगिक गृह वाटिका जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।   

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में 31 मई को झारखंड मजदूर संघ की अहम बैठक, बनेगी नई रणनीति

कार्यक्रम के दौरान सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मौके पर ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की उपसंचालिका ब्रह्माकुमारी नीतू दीदी, शालू, प्रवीण, महेश, अजय, विजय, सुशीला देवी, अनिता कुमारी, अनु आर्य, अंकित, रबींद्र, राजीव सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और समाज को प्रकृति के साथ संतुलित व जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में बिजली संकट गहराया, बजरंगी महतो ने उठाई नियमित आपूर्ति की मांग

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Koderma News: होटल में मामूली विवाद के बाद घर में घुसकर युवक की पीट-पीटकर हत्या Koderma News: होटल में मामूली विवाद के बाद घर में घुसकर युवक की पीट-पीटकर हत्या
Giridih News: तालाब निर्माण पर ग्रामीणों की आपत्ति के बाद खेतों में पहुंचे उपायुक्त रामनिवास यादव
गिरिडीह कॉलेज में एफडीपी कार्यशाला के 5वें दिन एआई टूल्स और ज्ञान परंपरा पर मंथन
Deoghar News: डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं
Sahebganj News: ब्रह्माकुमारीज ने अशोक वाटिका आश्रम में किया पौधारोपण
विश्व योगासन चैंपियनशिप में रांची के रोशन थापा ने रचा इतिहास, भारत के लिए जीता स्वर्ण पदक
Bokaro News: 9 जून को जिला परिषद परिसर में सजेगा भव्य आम उत्सव-सह-बागवानी मेला
Bokaro News: उपायुक्त कार्यालय में आयोजित हुई मासिक अपराध गोष्ठी, डीआईजी ने की कार्यों की समीक्षा
Bokaro News: हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम में छात्र की समस्या का 24 घंटे में हुआ समाधान
Koderma News: वरिष्ठ दवा व्यवसायी सुनील कुमार सिन्हा का निधन, व्यवसाय जगत में शोक
Dhanbad News: बीसीसीएल ब्लॉक-2 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 31 टन अवैध कोयला जब्त
IND vs AFG Test Live: राहुल के शतक और गिल की नाबाद सेंचुरी से भारत मजबूत, पहले दिन 368/3