17 साल के आकाश ने 18 हजार फीट पर फहराया तिरंगा, कोडरमा में भव्य स्वागत

18,000 फीट की ऊंचाई पर फहराया भारतीय तिरंगा

17 साल के आकाश ने 18 हजार फीट पर फहराया तिरंगा, कोडरमा में भव्य स्वागत
कोडरमा स्टेशन पर NCC कैडेट आकाश कुमार का स्वागत

कोडरमा जिले के NCC कैडेट आकाश कुमार ने अरुणाचल प्रदेश स्थित NIMAS में एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर 18,000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराकर झारखंड का नाम रोशन किया है। 17 वर्षीय आकाश झारखंड के पहले NCC कैडेट बने हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

कोडरमा: कोडरमा जिले के कोरियाडीह गांव निवासी एवं सीएच स्कूल के NCC कैडेट आकाश कुमार ने अरुणाचल प्रदेश के National Institute of Mountaineering and Allied Sports (NIMAS) में आयोजित एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा कर 18,000 फीट की ऊंचाई पर भारतीय तिरंगा फहराकर राज्य एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

NIMAS देश के प्रमुख साहसिक एवं पर्वतारोहण प्रशिक्षण संस्थानों में से एक है, जहां पर्वतारोहण से संबंधित उन्नत प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण कर लौटने पर आकाश कुमार का कोडरमा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान परिजनों, मित्रों, बटालियन स्टाफ, ANO, NCC कैडेटों एवं शुभचिंतकों ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनकी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की।

स्टेशन परिसर में उपस्थित लोगों ने आकाश की मेहनत, अनुशासन और साहस की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीएच स्कूल के प्रिंसिपल कृष्णकांत तिवारी ने भी मिठाई के साथ अपनी शुभकामनाएं भेजीं।

यह भी पढ़ें: Koderma News: समर कैंप का तीसरा दिन: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में ‘आर्ट डे’, मॉडर्न किड्स पैराडाइज में ‘लिटिल शेफ डे’

मात्र 17 वर्ष की आयु में यह उपलब्धि हासिल करने वाले आकाश कुमार पूरे झारखंड के पहले NCC कैडेट हैं, जिन्होंने NIMAS, दिरांग से एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स सफलतापूर्वक संपन्न किया है। उनके पिता तमिलनाडु में पोकलेन मशीन चालक के रूप में कार्यरत हैं। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले आकाश ने अपनी लगन और कठिन परिश्रम के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

यह भी पढ़ें: Koderma News: गोदाम में शॉर्ट सर्किट से मची तबाही, 5 लाख की हार्डवेयर सामग्री खाक

इस अवसर पर आकाश कुमार अपने पिता को याद कर भावुक भी हो गए, क्योंकि दूरी अधिक होने के कारण उनके पिता तमिलनाडु से बेटे की खुशी में शामिल होने नहीं आ सके।

आकाश की इस सफलता से जिले के युवाओं एवं NCC कैडेटों में पर्वतारोहण और साहसिक गतिविधियों के प्रति नई प्रेरणा का संचार हुआ है। उनकी उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे कोडरमा जिले के लिए गर्व का विषय है।

आकाश कुमार ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार (सेना मेडल), सीएच स्कूल की ANO लेफ्टिनेंट राधिका, सेकंड ऑफिसर नवीन चौधरी एवं समस्त बटालियन स्टाफ को दिया।

इस अवसर पर 45 झारखंड बटालियन के सूबेदार मेजर जीके चौधरी, ट्रेनिंग JCO बलविंदर, सुधीर मिश्रा, ANO लेफ्टिनेंट राधिका, फर्स्ट ऑफिसर अरुण कुमार पाल एवं सेकंड ऑफिसर नवीन चौधरी सहित आकाश कुमार के परिजन और लगभग 100 NCC कैडेट उपस्थित थे।

सभी NCC कैडेटों में अपने साथी की उपलब्धि को लेकर खास उत्साह नजर आया। सभी कैडेट ढोल-बाजे के साथ कोडरमा स्टेशन पहुंचे थे और पूरा स्टेशन परिसर “भारत माता की जय” के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: सदर अस्पताल का देश भर में डंका, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मिला पूरे भारत में तीसरा स्थान
Dhanbad News: मीन अधिग्रहण मामलों पर जिला प्रशासन सख्त, अपर समाहर्ता कक्ष में रैयतों और बीसीसीएल अधिकारियों की बड़ी सुनवाई
जमीन विवाद में खूनी खेल: रामपुर गांव में अंधाधुंध गोलीबारी, एक युवक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
Palamu News: डीडीसी जावेद हुसैन बने खूंटी के नए उपायुक्त, प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों में भारी हर्ष
पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र, हरमनप्रीत कौर और उदय कोटक समेत 66 हस्तियां सम्मानित
Ramgarh News: कोयला तस्करों का नया पैंतरा, पैसेंजर सूमो को कस्टमाइज्ड कर ढोया जा रहा था अवैध कोयला, वाहन जब्त
Ramgarh News: पुलिस का समकालीन अभियान, पुलिस ने कांड संख्या 59/26 के फरार अभियुक्त भांगो साव को दबोचा
Ramgarh News: लू और भीषण गर्मी पर उपायुक्त सख्त, DC ऋतुराज के निर्देश पर जिले भर में शुरू हुए 'जल राहत केंद्र'
Deoghar News: सौरभ कुमार भुवानिया बने 48वें उपायुक्त, निवर्तमान डीसी शशि प्रकाश सिंह से ली जिम्मेदारी
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: अपने दम पर प्रत्याशी उतारेगी बीजेपी, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला
बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा