Koderma News: गोदाम में शॉर्ट सर्किट से मची तबाही, 5 लाख की हार्डवेयर सामग्री खाक
विकराल होती आग को दमकल कर्मियों ने आगे बढ़ने से रोका
कोडरमा के न्यू कॉलोनी स्थित एक हार्डवेयर गोदाम में शनिवार सुबह करीब 11 बजे अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में गोदाम मालिक प्रशांत कुमार को लगभग 5 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है। गोदाम में पलम्बरिंग का प्लास्टिक व अन्य सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई और उसने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने के बाद कोडरमा अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
कोडरमा: न्यू कॉलोनी स्थित हार्डवेयर के एक गोदाम में अचानक से आग लग गई। जिसमें गोदाम मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हो गया। घटना की जानकारी देते हुए गोदाम मालिक प्रशांत कुमार ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे वे लोग अपने घर में बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक से उनके घर के बगल में स्थित उनके गोदाम में आग जलती दिखाई पड़ी।
जब तक ये लोग दौड़ कर वहां पहुंच पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। इसके पश्चात इन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन गोदाम में पलम्बरिंग का सामान होने के कारण आग की लपटें बढ़ती चली गईं। इसी बीच अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के पश्चात आग पर काबू पाया जा सका।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
