Short Circuit Electrical Property Damage
समाचार  कोडरमा  झारखण्ड  राज्य 

Koderma News: गोदाम में शॉर्ट सर्किट से मची तबाही, 5 लाख की हार्डवेयर सामग्री खाक

Koderma News: गोदाम में शॉर्ट सर्किट से मची तबाही, 5 लाख की हार्डवेयर सामग्री खाक कोडरमा के न्यू कॉलोनी स्थित एक हार्डवेयर गोदाम में शनिवार सुबह करीब 11 बजे अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में गोदाम मालिक प्रशांत कुमार को लगभग 5 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है। गोदाम में पलम्बरिंग का प्लास्टिक व अन्य सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई और उसने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने के बाद कोडरमा अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
Read More...

Advertisement