साहिबगंज सदर SDPO ने संभाला पदभार: कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती
निवर्तमान एसडीपीओ किशोर तिर्की ने सौंपा प्रभार
साहिबगंज सदर अनुमंडल में नवपदस्थापित SDPO सुशील कुमार ने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। निवर्तमान एसडीपीओ किशोर तिर्की ने उन्हें प्रभार सौंपा। पदभार संभालते ही सुशील कुमार ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और जनता के साथ मित्रवत पुलिसिंग को बढ़ावा देना होगी।
साहिबगंज: अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में नवपदस्थापित सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान एसडीपीओ किशोर तिर्की ने उन्हें प्रभार सौंपा और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। पदभार संभालते ही एसडीपीओ सुशील कुमार ने अपनी कार्यशैली साफ कर दी। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण, आगंतुकों से मित्रवत व्यवहार और अनुमंडल में विधि-व्यवस्था बनाए रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
उन्होंने जोर देकर कहा कि टीमवर्क के तहत कार्य कर क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा का माहौल दिया जाएगा। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर पुलिस प्रशासन का खास ध्यान रहेगा। नए एसडीपीओ ने समाज के असामाजिक तत्वों और मनचलों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस की पैनी नजर ऐसे लोगों पर रहेगी। कानून तोड़ने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने आम लोगों से पुलिस को सहयोग करने की अपील भी की।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
