Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं

जाति, आय और आवासीय प्रमाण-पत्रों पर त्वरित निर्देश जारी

Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं
(उपायुक्त का जनता दरबार)

हजारीबाग समाहरणालय में उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज और पेंशन से जुड़ी जन-शिकायतों की विधिक सुनवाई की गई। त्वरित निष्पादन हेतु उपायुक्त ने प्रत्येक मंगलवार को सभी प्रखंडों में जनसुनवाई और प्रत्येक शनिवार को थाना दिवस मनाने का विधिक निर्देश जारी किया है।

हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों एवं आम नागरिकों ने अपनी समस्याएँ उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत कीं। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद एवं दाखिल-खारिज, जाति, आय, आवासीय एवं स्थानीय प्रमाण-पत्र निर्गमन एवं सुधार, पेंशन सहित अन्य राजस्व से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।

उपायुक्त द्वारा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कई मामलों पर संबंधित अधिकारियों को टेलीफोन के माध्यम से निर्देश दिया तथा कई के मौके पर ही समाधान किया। वहीं, जटिल एवं लंबित मामलों को नियम-संगत कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया तथा शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने जिले के सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में प्रत्येक मंगलवार को नियमित रूप से जनता की समस्याओं के निराकरण के दिन के रूप आयोजन करने का निर्देश दिया है ताकि आम नागरिकों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान हो सके।

साथ ही पुलिस से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु प्रत्येक शनिवार को थाना दिवस मनाने का निर्देश दिया गया, जिससे आम जनता की पुलिस संबंधी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

यह भी पढ़ें: Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक गोहाल में नशा मुक्ति पर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

दुमका में भीषण सड़क हादसा: NH-133 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल दुमका में भीषण सड़क हादसा: NH-133 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dhanbad News: दामोदर नदी के टासरा घाट पर नहाने के दौरान 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Pakur News: NEET परीक्षा 2026 को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की हाई-लेवल समीक्षा
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जन समाधान दिवस में सुनीं आम जनता की समस्याएं
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की पेयजल योजनाओं की समीक्षा
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं
Hazaribagh News: पांचवें दिन भी मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान की धूम, रथों ने दी दस्तक
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की भव्य तैयारी
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में DCC-DLRC बैठक संपन्न
Bokaro News: बीएसएल में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और सतत विकास पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' कार्यक्रम में सुनीं समस्याएं
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने कार्यालय कक्ष में लगाया भव्य जनता दरबार