Hazaribagh News: तीन दिवसीय शिल्पोत्सव-2026 का भव्य समापन, ₹5.60 लाख के उत्पादों की हुई रिकॉर्ड बिक्री 

आर्टिजंस को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध

Hazaribagh News: तीन दिवसीय शिल्पोत्सव-2026 का भव्य समापन, ₹5.60 लाख के उत्पादों की हुई रिकॉर्ड बिक्री 
(फोटो)

हजारीबाग समाहारणालय क्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय शिल्पोत्सव-2026 का समापन हुआ, जिसमें ₹5.60 लाख की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई और उत्कृष्ट कला के लिए शिव देव कुमार व नीशा कुमारी को सम्मानित किया गया।

हजारीबाग: जिला प्रशासन, हजारीबाग एवं जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय शिल्पोत्सव-2026 का समापन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर उपायुक्त हेमन्त सती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री लघु कुटीर बोर्ड द्वारा लगाए गए सभी 34 स्टॉलों का अवलोकन करते हुए हस्तशिल्प एवं स्थानीय उत्पादों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा कारीगरों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की।

उपायुक्त ने शिल्पोत्सव की सफलता पर सभी आर्टिजन एवं शिल्पकारों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय कारीगरों को अपनी कला प्रदर्शित करने के साथ-साथ बाजार उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जिले के आर्टिजन के आर्थिक उत्थान एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन कर रहा है। शिल्पोत्सव भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे स्थानीय उत्पादों को पहचान और बाजार दोनों मिल रहे हैं।

शिल्पोत्सव में मुख्यमंत्री लघु कुटीर बोर्ड से जुड़े विभिन्न आर्टिजन ने अपने अनुभव साझा किए। इनमें जैनुल (जूटक्राफ्ट), यासीन अंसारी (हैंडीक्राफ्ट गारमेंट्स), नीशा कुमारी (डिजाइनर कैंडल मेकर), दिनेश्वर राणा (काष्ठ कला) एवं अल्का इमाम (सोहराय पेंटिंग) सहित अन्य शिल्पकारों ने आयोजन को उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए जिला प्रशासन और उद्योग विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

समापन समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार शिव देव कुमार (पेंटिंग, बड़कागांव), द्वितीय पुरस्कार नीशा कुमारी तथा तृतीय पुरस्कार धलेश्वर साव को प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: 24-मांडू विधानसभा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर बैठक संपन्न

कार्यक्रम में हस्तशिल्प क्षेत्र के अनुभवी वक्ताओं गुस्ताफ इमाम (INTACH), संजय कुमार सिंह (जन जागरण केंद्र) एवं सौरव कुमार (प्रदान संस्था) को हस्तशिल्प संवर्धन में उनके योगदान के लिए महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र द्वारा सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में जिला स्थापना, स्क्रीनिंग एवं अनुकम्पा समिति की बैठक संपन्न

शिल्पोत्सव-2026 के दौरान लगे 33 हस्तशिल्प स्टॉलों से लगभग ₹5.60 लाख की बिक्री दर्ज की गई, जो स्थानीय उत्पादों के प्रति लोगों के बढ़ते आकर्षण और बाजार की संभावनाओं को दर्शाता है। वहीं उद्योग विभाग के स्टॉल पर 100 नए उद्यमों का पंजीकरण भी किया गया।

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री लघु कुटीर बोर्ड के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन नियमित रूप से किए जाएंगे, ताकि जिले के शिल्पकारों एवं उद्यमियों को व्यापक बाजार, नई पहचान और बेहतर आजीविका के अवसर प्राप्त हो सकें।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त रिया सिंह, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, मुख्यमंत्री लघु कुटीर बोर्ड के जिला समन्वयक श्रीश सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कारीगर एवं तरंग ग्रुप के कलाकार एवं आगंतुक उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और उपायुक्त ने दिव्यांगजनों को सौंपी तीन पहिया वाहनों की चाबियां
Palamu News: पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी नेहाल अहमद गिरफ्तार, नावाबाजार पुलिस ने भेजा जेल
मेदिनीनगर एमएमसीएच में इलाज के दौरान कबलासी गांव के 12 वर्षीय किशोर मोहित की मौत
Pakur News: अमड़ापाड़ा पुलिस ने दर्ज किया मामला, महिला के खाते से दो किस्तों में उड़े रुपये
Pakur News: पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस की बड़ी पहल, महिला रेलकर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Pakur News: आईटीआई सोनाजोड़ी में डीएलएसए द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई
Hazaribagh News: तीन दिवसीय शिल्पोत्सव-2026 का भव्य समापन, ₹5.60 लाख के उत्पादों की हुई रिकॉर्ड बिक्री 
भारत टेक्स 2026 में झारखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ रही भीड़
उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में जिला स्थापना, स्क्रीनिंग एवं अनुकम्पा समिति की बैठक संपन्न
Ranchi News: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा का दिव्य श्रृंगार, उमड़ी भीड़