Hazaribagh News: 24-मांडू विधानसभा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर बैठक संपन्न

बीएलए-1 ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन

Hazaribagh News: 24-मांडू विधानसभा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर बैठक संपन्न
(बैठक की अध्यक्षता करते एडीएम)

24-मांडू विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता महेंद्र छोटन उरांव की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत BLA-1 के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें गणना प्रपत्रों के संकलन, सत्यापन और शुद्ध मतदाता सूची तैयार करने हेतु बूथ स्तर पर सक्रिय सहयोग का निर्देश दिया गया।

हजारीबाग: निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 24-मांडू विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-अपर समाहर्ता महेंद्र छोटन उरांव की अध्यक्षता में आज मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR), 2026 के अंतर्गत चल रहे गणना (इनुमेरेशन) चरण के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के उद्देश्य से बीएलए-1 (Booth Level Agent-1) के साथ विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण, पात्र मतदाताओं के नामों के सत्यापन, नए मतदाताओं का पंजीकरण, मृत, स्थानांतरित एवं अपात्र मतदाताओं के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने सभी बीएलए-1 से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए बूथ स्तर पर सक्रिय सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है। इसके लिए सभी संबंधित पक्षों के समन्वित प्रयास आवश्यक हैं।

बैठक में बीएलए-1 को गणना (इनुमेरेशन) चरण से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूर्ण करने तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि या समस्या की सूचना तत्काल संबंधित बूथ स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) अथवा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपस्थित सभी बीएलए-1 ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: सीडी-सीएसआर के तहत एनएमएल ने दो विद्यालयों में शुरू किया रूफटॉप सोलर पावर प्लांट

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

साहेबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल साहेबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
दुमका डबल मर्डर केस: बेटी को बचाने आए बुजुर्ग की मौत, कुएं में मिला बच्ची का शव
Pakur News: अमड़ापाड़ा महिला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक नाबालिग को लिया हिरासत में
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
Bokaro News: भटक रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को पुलिस ने परिजनों से सुरक्षित मिलाया 
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने पत्नी संग कराया SIR, मतदाताओं से की भाग लेने की अपील
Dhanbad News: एरिया-4 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 8 टन अवैध कोयला बरामद
Hazaribagh News: बालिका खेल छात्रावास में विशेष स्वच्छता अभियान, महापौर और खेल पदाधिकारी ने किया श्रमदान
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय ने जारी की प्रथम प्रवेश सूची, 13 जुलाई से काउंसलिंग
Hazaribagh News: विधायक मनोज कुमार यादव ने आयोजित किया 52वां साप्ताहिक 'जनता दरबार', सुनीं जनसमस्याएं
Giridih News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, उपायुक्त रामनिवास यादव ने बेंगाबाद में किया निरीक्षण
गावां में दो दिन से लापता मंटू साव का शव कुएं से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका