Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

मुख्य अतिथि झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम रहे मौजूद

Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
(उपस्थित महेशपुर झामुमो कार्यकर्ता)

झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम की उपस्थिति और अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में बूथ स्तर पर बीएलए-2 और कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं का प्रपत्र भरवाने का निर्देश दिया गया।

महेशपुर: झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में  प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम जी उपस्थित रहे। उनके साथ वरीय जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली जी एवं जिला सचिव माईकिल मुर्मू जी भी मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की बूथवार प्रगति की समीक्षा करना तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देना था। इस दौरान अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने, प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने तथा बूथ स्तर पर संगठनात्मक समन्वय को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि अजीजुल इस्लाम ने अपने संबोधन में कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। 

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं बीएलए-2 से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर मतदाताओं को एसआईआर प्रपत्र भरने में हरसंभव सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं को फॉर्म भरने या आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी नहीं है, उन्हें व्यक्तिगत रूप से मार्गदर्शन देकर सहायता प्रदान की जाए। साथ ही प्रत्येक बीएलए-2 अपने बूथ क्षेत्र के मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखे ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम किसी तकनीकी कारणवश छूटने न पाए।

बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष ने सभी पंचायत अध्यक्षों एवं पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलए-2 से बूथवार कार्यों की विस्तृत जानकारी भी ली। उन्होंने पूछा कि अब तक कितने एसआईआर प्रपत्र वितरित किए गए, कितने प्रपत्र भरवाए गए तथा कितने आवेदनों का ऑनलाइन पंजीकरण पूरा किया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पंचायत अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र के बीएलए-2 के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक मतदाता का इन्यूमरेशन प्रपत्र सही, पूर्ण एवं समय पर भरवाना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे।

यह भी पढ़ें: Pakur News: हिरणपुर के लखनपुर-रामपुर में तनाव, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रित

बैठक को संबोधित करते हुए वरीय जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने कहा कि सभी कार्यकर्ता SIR अभियान को पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी और अनुशासन के साथ संचालित करें। उन्होंने बूथ स्तर पर नियमित निगरानी रखने, प्रतिदिन किए गए कार्यों की समीक्षा करने तथा उत्पन्न होने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Pakur News: अमड़ापाड़ा महिला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक नाबालिग को लिया हिरासत में

इस अवसर पर जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां,महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सगीर अंसारी, छात्र मोर्चा के जिला सचिव तौसीफ इकबाल,प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, प्रखंड उपाध्यक्ष मैईनुद्दीन अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष जोशिम शेख,प्रखंड सह सचिव नसीम अहमद, युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन, हबिबुर रहमान उर्फ पोल्टु,मोताहार शेख, टाईगर शेख, टीपू सुल्तान अंसारी, निरोज मड़ैया, अनिल मरांडी, वरेन सरकार, विवास सरकार, अंजनी कुमार भगत, मो लाफी, पुलिस मुर्मू, गेब्रियल सोरेन, लासार हेंब्रम, शुभलक्ष्मी मुर्मू, विनीता मुर्मू, शिवानी टुडू, सेनेली मुर्मू, शांतिलता हेंब्रम सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

साहेबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल साहेबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
दुमका डबल मर्डर केस: बेटी को बचाने आए बुजुर्ग की मौत, कुएं में मिला बच्ची का शव
Pakur News: अमड़ापाड़ा महिला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक नाबालिग को लिया हिरासत में
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
Bokaro News: भटक रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को पुलिस ने परिजनों से सुरक्षित मिलाया 
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने पत्नी संग कराया SIR, मतदाताओं से की भाग लेने की अपील
Dhanbad News: एरिया-4 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 8 टन अवैध कोयला बरामद
Hazaribagh News: बालिका खेल छात्रावास में विशेष स्वच्छता अभियान, महापौर और खेल पदाधिकारी ने किया श्रमदान
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय ने जारी की प्रथम प्रवेश सूची, 13 जुलाई से काउंसलिंग
Hazaribagh News: विधायक मनोज कुमार यादव ने आयोजित किया 52वां साप्ताहिक 'जनता दरबार', सुनीं जनसमस्याएं
Giridih News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, उपायुक्त रामनिवास यादव ने बेंगाबाद में किया निरीक्षण
गावां में दो दिन से लापता मंटू साव का शव कुएं से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका