Giridih News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, उपायुक्त रामनिवास यादव ने बेंगाबाद में किया निरीक्षण
मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने में सहयोग की अपील
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR-2026) के तहत गिरिडीह के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने बेंगाबाद में डोर-टू-डोर निरीक्षण किया। उन्होंने BLO और सुपरवाइजरों को आज शाम तक शत-प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करने का सख्त निर्देश दिया।
गिरिडीह: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के अंतर्गत जिले में मतदाता सूची के अद्यतन, शुद्धिकरण एवं त्रुटिरहित निर्माण को लेकर गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य जिलेभर में युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव के नेतृत्व एवं सतत मॉनिटरिंग में अभियान की नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण किए जा सकें।
इसी क्रम में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव ने बेंगाबाद प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का डोर-टू-डोर भ्रमण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत संचालित गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद स्थापित किया, गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा स्वयं भी गणना प्रपत्र भरकर पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित BLO से अभियान की प्रगति, प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन की अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।


जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान में सक्रिय सहयोग करें, गणना प्रपत्र समय पर भरकर संबंधित BLO को उपलब्ध कराएं तथा मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएं।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

