हत्या कर बोरे में बंद कर फेंकी गई अज्ञात महिला: नदी पुल के पास मिली लाश, साक्ष्य छुपाने की आशंका

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने लिया घटनास्थल का जायजा

हत्या कर बोरे में बंद कर फेंकी गई अज्ञात महिला: नदी पुल के पास मिली लाश, साक्ष्य छुपाने की आशंका
(दो घटनाओं से मचा हड़कंप)

सरिया अनुमंडल क्षेत्र में रत्नाडीह नदी किनारे बोरे में बंद एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ, जबकि खेसकरी गांव में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची सरिया थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामलों की जांच शुरू कर दी है।

गिरिडीह: अनुमंडल क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। एक तरफ जहाँ नदी किनारे बोरे में बंद एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया, वहीं दूसरी ओर एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इन घटनाओं के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत और दुख का माहौल है।

रत्नाडीह नदी किनारे बोरे में मिला महिला का शव

पहली घटना सरिया पूर्वी रत्नाडीह नदी पुल के पास की है। पुल से लगभग 100 मीटर नीचे नदी किनारे ग्रामीणों ने एक संदिग्ध बोरा देखा। शक होने पर जब ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल सरिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सरिया थाना प्रभारी पिंकू सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया।

प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत दो-तीन दिन पहले ही हो चुकी थी। किसी अज्ञात अपराधी द्वारा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को बोरे में बंद कर नदी किनारे फेंक दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर शिनाख्त की कोशिश में जुटी है।

खेसकरी गाँव में 25 वर्षीय युवक ने किया सुसाइड

इसी बीच सरिया के ही खेसकरी गाँव से एक और दुखद खबर सामने आई, जहाँ सुबह एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही सरिया थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की समीक्षा बैठक की

जनप्रतिधियों ने जताया दुख, त्वरित जांच की मांग

एक ही दिन में दो बड़ी घटनाएं होने के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी सक्रिय हो गए हैं। पूर्णिडीह की उपमुखिया कुमारी दीपिका, मुखिया सुनीता कुमारी और पंचायत समिति सदस्य अनिल शर्मा ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया। यह बेहद हृदयविदारक घटनाएं हैं। 

यह भी पढ़ें: तिसरी के लक्ष्मीपुर में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी, अलख पांडे की पहल से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर

हम प्रशासन से मांग करते हैं कि अज्ञात महिला की हत्या के मामले का जल्द से जल्द खुलासा हो और दोषियों को कड़ी सजा मिले। साथ ही युवक की मौत के मामले की भी निष्पक्ष जांच की जाए।" फिलहाल स्थानीय लोग इन घटनाओं के बाद से काफी आक्रोशित और डरे हुए हैं और पुलिस प्रशासन से मामले के शीघ्र खुलासे की मांग कर रहे हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: SIR-2026 कार्यों में सुस्ती पर DEO सख्त, कम प्रगति वाले बूथों का किया औचक निरीक्षण Palamu News: SIR-2026 कार्यों में सुस्ती पर DEO सख्त, कम प्रगति वाले बूथों का किया औचक निरीक्षण
रानीश्वर पंचायत समिति की बैठक में ऐतिहासिक 'संथाल काटा पोखर' सौंदर्याकरण पर मुहर
Dumka News: 'सीआईडी' फेम डॉ. सालुंखे (नरेंद्र गुप्ता) ने बाबा बासुकीनाथ दरबार में टेका मत्था
Pakur News: आमडापाड़ा CHC में सहिया और BTT कार्यकर्ताओं की विशेष कार्यशाला आयोजित 
Pakur News: हिरणपुर के लखनपुर-रामपुर में तनाव, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रित
Bokaro News: BSL को सीधे खदानों से मिलेगा लौह अयस्क, 258 किमी लंबी स्लरी पाइपलाइन तैयार
Bokaro News: स्टील प्लांट में एससी, एसटी व दिव्यांग कर्मियों के लिए 'जागृति' कार्यशाला आयोजित
बीआईटी मेसरा लालपुर में अंतरराष्ट्रीय कंप्यूटर साइंस सम्मेलन 'ICETTACS 2026' का भव्य आगाज
Koderma News: डॉ नीरा यादव की पहल, अगस्त के पहले हफ्ते में शुरू होगा सदर अस्पताल ब्लड बैंक
नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रस्तुत किया झारखंड विजन
Deoghar News:साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 11 गिरफ्तार व 1 किशोर निरुद्ध
Deoghar News: पुलिस ने नशे के कारोबार पर कसा शिकंजा, 13 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 2 गिरफ्तार