अयोध्या राममंदिर में चढ़ावा चोरी हृदयविदारक घटना: जे.पी. पांडेय
भाजपा किसान मोर्चा नेता ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई
भाजपा किसान मोर्चा, झारखंड प्रदेश के नेता जय प्रकाश पांडेय ने अयोध्या राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इससे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था प्रभावित हुई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई तथा श्रद्धालुओं के विश्वास को बनाए रखने के लिए पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
रांची: भाजपा किसान मोर्चा, झारखंड प्रदेश के नेता सह झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने अयोध्या राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इससे हिंदुत्व और आस्था पर गहरी चोट पहुंची है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले में एसआईटी गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी है और प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। उन्होंने दावा किया कि अभी तक कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि बड़े दोषियों तक भी जांच की पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि छोटे स्तर पर जुड़े लोगों से पूछताछ के माध्यम से बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।


उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही, भ्रष्टाचार या वित्तीय अनियमितता सिद्ध होती है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उनका कहना था कि अयोध्या राममंदिर देश के करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और उसकी गरिमा तथा पारदर्शिता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को इस मामले में निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि रामभक्तों का विश्वास बना रहे और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हो, तो ट्रस्ट की कार्यप्रणाली की भी व्यापक समीक्षा की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि राममंदिर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास की रक्षा करना सरकार और संबंधित संस्थाओं का दायित्व है। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और पारदर्शी जांच से ही लोगों का भरोसा कायम रखा जा सकता है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

