Koderma News: प्रवासी श्रमिक का गुजरात में निधन, पैतृक गांव पहुंचा शव

जिप प्रतिनिधि धनंजय यादव ने की बड़ी वित्तीय सहायता

Koderma News: प्रवासी श्रमिक का गुजरात में निधन, पैतृक गांव पहुंचा शव
(दिवंगत श्रमिक को अंतिम विदाई)

कोडरमा के सतगावां प्रखंड अंतर्गत असनाकोनी पोखरडीहा निवासी २२ वर्षीय प्रवासी श्रमिक हेमराज कुमार का गुजरात में इलाज के दौरान निधन हो गया। आर्थिक तंगहाली के कारण पार्थिव शरीर लाने में आ रही बाधा को दूर करते हुए जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि धनंजय यादव और ग्रामीणों ने आपस में फंड जुटाकर शव को पैतृक गांव मंगवाया।

कोडरमा: सतगावां प्रखंड के कटैया पंचायत के ग्राम असनाकोनी पोखरडीहा निवासी हेमराज कुमार पिता उपेंद्र राजवंशी उम्र लगभग 22 वर्ष गुजरात मे रहकर काम करता था। परिवार के भरण पोषण के लिए वहां मजदूरी कर परिवार के लिए सहारा बना  हुआ था।

बीते  25 जून  को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गया थी। उसके निधन की सूचना मिलते  ही गांव  में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक का पार्थिव शरीर गुजरात से पैतृक गांव लाने में लगभग 60 से 70 हजार रुपए का खर्च था जिसमें दिक्कतें आ रही थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इतनी बड़ी राशि जुटाना संभव नहीं था। 

ऐसी स्थिति में सतगावां जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि धनंजय यादव समेत अन्य लोगों ने  आर्थिक सहयोग कर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। ग्रामीण  भी स्वेच्छा से आर्थिक सहायता कर पीडित परिवार का सहारा बने। ग्रामीणों ने धनंजय यादव के इस मानवीय कार्य की सराहना की।  

इस तरह की सहायता करना समाज के लिए सराहनीय कार्य है। जानकारी के अनुसार मृतक का पार्थिक शरीर रविवार 28 जून 2026 को सुबह लगभग 4:00 बजे पहुंचा गांव  जहां परिजनों एवं ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। यह  घटना एक बार फिर मानवता की  मिसाल बना।

यह भी पढ़ें: Koderma News: एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई, गुप्त सूचना और तकनीकी जांच से पकड़े गए स्नेचर

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Hazaribagh News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त हेमन्त सती ने की प्रेस वार्ता Hazaribagh News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त हेमन्त सती ने की प्रेस वार्ता
अंधविश्वास की दर्दनाक पराकाष्ठा: सांप के डंसने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, शव को गोबर-गोमूत्र में लपेटकर 12 घंटे तक तंत्र-मंत्र
Giridih News: अफवाह फैलाने और भ्रामक खबरें पोस्ट करने वालों पर होगी सख्त विधिक कार्रवाई
Giridih News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर समाहरणालय में सर्वदलीय बैठक आयोजित
अमेरिका-ईरान में सीजफायर टूटा, पुनः भड़का युद्ध: जे पी पांडेय
Koderma News: झुमरीतिलैया में आठ दिवसीय श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का भव्य समापन
Koderma News: प्रवासी श्रमिक का गुजरात में निधन, पैतृक गांव पहुंचा शव
Koderma News: सतगावां के बासोडीह में आधुनिक सुविधाओं से युक्त 'ओम क्लिनिक' का शुभारंभ
Koderma News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
Koderma News: प्रशासनिक व नागरिक समन्वय, केंद्रीय पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रक्षेत्रों का दौरा कर बनाई रणनीति
Koderma News: सरला-बिरला विश्वविद्यालय में भव्य पुरस्कार वितरण के साथ फिल्म फेस्टिवल संपन्न
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कॉमर्स के छात्रों ने मनाया राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस