Sahebganj News: करोड़ों के पेंशन फर्जीवाड़े में कंप्यूटर ऑपरेटरों के घरों पर एसआईटी की छापेमारी
SIT जांच में खुलासा, 15-17 हजार फर्जी लाभुकों की पेंशन स्वीकृत
साहिबगंज के बरहेट और बोरियो प्रखंड में करोड़ों रुपये के सामाजिक सुरक्षा पेंशन घोटाले को लेकर एसआईटी ने दो कंप्यूटर ऑपरेटरों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की और उनके ठिकानों से दस्तावेज जब्त किए। जांच में बोरियो प्रखंड में करीब 7,400 और बरहेट मिलाकर कुल 17,000 अवैध पेंशन धारकों के ऑनलाइन फर्जी आंकड़े सामने आए हैं।
साहिबगंज: जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन घोटाले का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बरहेट अंचल में वृद्धा पेंशन में करोड़ों के फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद एसआईटी ने अन्य अंचलों में भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जेल में बंद कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार और शशि कुमार पासवान उर्फ मुन्ना पासवान को रिमांड पर लेकर पूछताछ की।
इसके बाद बरहेट पुलिस ने सदर प्रखंड के शोभनपुर मठिया स्थित राहुल के घर करीब दो घंटे तक तलाशी ली। कंप्यूटर, बैंक खाता, जमीन और हाइवा से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए। नकदी जब्त करने की भी चर्चा है। पुलिस ने बोरियो अंचल में कार्यरत आरोपी शशि पासवान के घर पर भी छापा मारा।


प्रखंड के छह पंचायतों के सचिवों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन अधिकारियों की अनुपस्थिति में उन्हें वापस भेज दिया गया। पुलिस कार्रवाई के बाद बिचौलिए फरार हैं। एसआईटी अब पूरे नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


