Sahebganj News: धूम-धाम से मना राजद सुप्रीमो का 79वां जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने केक काट मनाई खुशियां
सादगीपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ आयोजन
साहिबगंज के मछुआ सोसाइटी परिसर में राजद कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन मनाया। इस सादगीपूर्ण आयोजन में केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई और उनके सामाजिक न्याय के संघर्ष को याद किया गया।
साहिबगंज: राष्ट्रीय जनता दल जिला कमिटी साहिबगंज ने शहर के मछुआ सोसाइटी परिसर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की अगुवाई राजद जिलाध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने की।
इस मौके पर राजद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम सादगीपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। राजद जिलाध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने शुरू से ही पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, दलित, गरीब और असहाय लोगों के लिए संघर्ष किया है। उनके बताए रास्ते पर चलकर पार्टी जनसेवा का काम आगे बढ़ा रही है।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


