JEE Advanced 2026 में डीपीएस रांची का जलवा, 50+ छात्रों ने हासिल की बड़ी सफलता

AIR 635 के साथ स्नेहल राज सिंह बने स्टार, डीपीएस रांची ने फिर मारी बाजी

JEE Advanced 2026 में डीपीएस रांची का जलवा, 50+ छात्रों ने हासिल की बड़ी सफलता
जेईई एडवांस्ड 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर डीपीएस रांची का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थी।

दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), रांची के विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। छात्र स्नेहल राज सिंह ने ऑल इंडिया रैंक 635 और कैटेगरी रैंक 107 प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया।

रांची: दिल्ली पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों का परिचय देते हुए संयुक्त प्रवेश जेईई) एडवांस्ड 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के छात्र स्नेहल राज सिंह ने ऑल इंडिया रैंक 635 तथा कैटेगरी रैंक 107 प्राप्त कर टॉपर बने।

अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में शिवम कुमार सिंह (एआईआर 2031), धैर्य सिंह (एआईआर 4843), अक्षत ओम (एआईआर 6640), आमिर फैसल (एआईआर 9783) केशव बजाज (एआईआर 9790), आदित्य राज (एआईआर 11568), संस्कार रॉय (एआईआर 12789), प्रज्ञान रंजन (एआईआर 12971), श्लोक मोदी (एआईआर 13363), रौनक श्रीवास्तव (एआईआर 14127), वैभव पंकज (एआईआर 17253 एवं कैटेगरी रैंक 2372), मोहित देवघरिया (एआईआर 19655), आदिल अफजल (एआईआर 20293), विधि वैष्णवी (एआईआर 20489), सौम्या अग्रवाल (एआईआर 20711), सात्विक प्रसाद (एआईआर 20828), अंकित महापात्रा (एआईआर 22120), ताबिश  माज (एआईआर 22138), आयुष आरव (एआईआर 25995) तथा देव पडिया (एआईआर 27701) शामिल हैं। (सूची जारी है।)

विद्यालय के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने देश की सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक जेईई एडवांस्ड 2026 में सफलता प्राप्त की है। चूंकि परिणामों का संकलन अभी जारी है, इसलिए सफल विद्यार्थियों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है। यह उपलब्धि एक बार फिर डीपीएस रांची को शैक्षणिक उत्कृष्टता और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के केंद्र के रूप में स्थापित करती है। विद्यार्थियों की यह असाधारण सफलता विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासित शिक्षण वातावरण तथा गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डीपीएस रांची की प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने कहा, “मैं जेईई एडवांस्ड 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देती हूँ। उनकी सफलता उनके कठोर परिश्रम, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण का परिणाम है। मैं हमारे समर्पित शिक्षकों एवं सहयोगी अभिभावकों को भी बधाई देती हूँ, जिनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह शानदार प्रदर्शन डीपीएस रांची की शैक्षणिक संस्कृति और मूल्यों को दर्शाता है। मुझे विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे तथा समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ।”

यह भी पढ़ें: कोयला चोरी पर ED की कार्रवाई का जय प्रकाश पांडेय ने किया स्वागत, बोले- माफियाओं पर कसेगा शिकंजा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप