प्रतियोगी परीक्षा
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Giridih News: Shreeja’s Coaching Campus का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शिक्षा की सुविधा
Published On
By Anshika Ambasta
सिरसिया ब्लॉक रोड स्थित Shreeja’s Coaching Campus का विधिवत फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी और विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा नेता मनीष कुमार वर्मा मौजूद रहे। संस्थान में कक्षा 5वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए सभी विषयों की पढ़ाई तथा कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए गणित की विशेष कक्षाएं संचालित की जाएंगी। CBSE, ICSE और JAC बोर्ड के विद्यार्थियों के साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, JPSC-JSSC समेत रद्द परीक्षाओं की CBI जांच की मांग
Published On
By Suman Kumari
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर JPSC, JSSC-CGL समेत रद्द की गई प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर राज्य में अविश्वास, आक्रोश और अराजकता की स्थिति बनी है। Hazaribagh News: जेएसएससी सीजीएल से लेकर परीक्षा सुधार तक, सरकार के फैसलों का विनोद कुशवाहा ने किया स्वागत
Published On
By Anshika Ambasta
झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सरकार के हालिया फैसलों का कांग्रेस प्रदेश कॉर्डिनेटर विनोद कुशवाहा ने स्वागत किया है। उन्होंने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने, टीडीपीएल एजेंसी द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने, वर्ष 2014 से अब तक आयोजित परीक्षाओं की जांच और जेएसएससी सीजीएल में सुधार के लिए विशेष टीम गठित करने के निर्णय को छात्रों के हित में बताया। युवाओं को सुरक्षित रोजगार और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था देना जरूरी : राज्यपाल
Published On
By Suman Kumari
दुमका में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पुलिस लाइन मैदान में तिरंगा फहराया। अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने तथा प्रश्नपत्र लीक और कदाचार पर प्रभावी रोक लगाने की जरूरत बताई। JPSC विवाद: छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार संवाद से करे समस्याओं का समाधान : राजकुमार राज
Published On
By Suman Kumari
राजधानी रांची में विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखना छात्रों का अधिकार है और समस्याओं का समाधान संवाद के जरिए होना चाहिए। JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रिया में बड़े सुधार की मांग, पलामू कांग्रेस विधि विभाग ने सौंपा 9 सूत्री प्रस्ताव
Published On
By Suman Kumari
JPSC और JSSC की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और व्यवस्था सुधार की मांग को लेकर पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग ने 9 सूत्री प्रस्ताव जारी किया है। जिला विधि विभाग अध्यक्ष अमित कुमार पांडे की ओर से जारी प्रस्ताव में आयोगों के पुनर्गठन, स्थायी अधिकारियों-कर्मचारियों की नियुक्ति और आउटसोर्सिंग पर रोक की मांग की गई है। JPSC-JSSC छात्र आंदोलन: एंबुलेंस से विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी
Published On
By Mohit Sinha
जेपीएससी-जेएसएससी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ झारखंड में छात्र आंदोलन सोमवार को 17वें दिन भी जारी रहा। भूख हड़ताल के नौवें दिन छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो एंबुलेंस से जयपाल सिंह स्टेडियम से विधानसभा घेराव मार्च में पहुंचे। एंबुलेंस से उतरने के बाद समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठाकर आगे बढ़ाया। JPSC विवाद:JPSC-CGL विवाद फिर गरमाया, बाबूलाल मरांडी ने CID की कार्यप्रणाली पर लगाए गंभीर आरोप
Published On
By Suman Kumari
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JPSC और JSSC-CGL परीक्षा मामलों की जांच को लेकर राज्य सरकार और CID पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लगातार दो पोस्ट के जरिए उन्होंने CID की कार्यप्रणाली और ADG मनोज कौशिक की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए। मरांडी ने आरोप लगाया कि जांच में प्रभावशाली लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है और जांच की दिशा प्रभावित की जा रही है। JPSC विवाद : JPSC-JSSC आंदोलन के 14वें दिन बिगड़ी अनशनकारी की तबीयत, राहुल कुमार अस्पताल भेजे गए
Published On
By Suman Kumari
JPSC और JSSC-सीजीएल सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्र-छात्राओं का आमरण अनशन और सत्याग्रह 14वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के दौरान अनशनकारी राहुल कुमार की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया, जबकि छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो की भी तबीयत खराब होने पर चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। आंदोलनकारियों ने भर्ती परीक्षाएं रद्द कर दोबारा आयोजित करने की मांग दोहराई और 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान किया। Politics News: हेमंत सरकार की सभी भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच हो: प्रतुल शाहदेव
Published On
By Susmita Rani
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सोरेन सरकार पर प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता और भर्ती घोटालों का आरोप लगाते हुए राज्य में पिछले साढ़े छह वर्षों में आयोजित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की CBI जांच कराने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफा, पीटी परीक्षा रद्द करने, JPSC के सभी सदस्यों को बर्खास्त करने और पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू
Published On
By Susmita Rani
हजारीबाग जिला प्रशासन ने शिक्षा को बढ़ावा देने और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से "पुस्तक दान अभियान" शुरू किया है। प्रशासन ने नागरिकों, शिक्षण एवं कोचिंग संस्थानों, सामाजिक संगठनों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर चुके अभ्यर्थियों से अपनी अनुपयोगी लेकिन उपयोगी पुस्तकों का दान करने की अपील की है। पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
Published On
By Susmita Rani
पाकुड़ में शनिवार को आदिवासी छात्र संघ के बैनर तले छात्रों ने NEET परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए शहर में रैली निकाली। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। 