बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, JPSC-JSSC समेत रद्द परीक्षाओं की CBI जांच की मांग
प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर राज्य में बढ़ते अविश्वास और आक्रोश पर जताई चिंता
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर JPSC, JSSC-CGL समेत रद्द की गई प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर राज्य में अविश्वास, आक्रोश और अराजकता की स्थिति बनी है।
रांची: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर JPSC, JSSC-CGL समेत रद्द की गई प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर राज्य में पैदा हुए अविश्वास, आक्रोश और अराजकता की स्थिति को गंभीरता से लेने की जरूरत है।
बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि JSSC-CGL प्रकरण में CID की जांच दोषपूर्ण और संदिग्ध रही है, जिसके कारण छात्रों और अभ्यर्थियों का सरकारी भर्ती प्रक्रिया पर भरोसा कमजोर हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार आखिर किसे संरक्षण देना चाहती है, जो सीबीआई जांच से पीछे हट रही है।युवाओं के भविष्य को प्राथमिकता देने की मांग

मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं आठ मांगें
बाबूलाल मरांडी ने अपने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री का ध्यान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की ओर आकृष्ट कराया है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच और अभ्यर्थियों के हितों से जुड़े आठ प्रमुख मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखी हैं।
उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बहाल करना सरकार की जिम्मेदारी है। जांच ऐसी एजेंसी से होनी चाहिए जिस पर अभ्यर्थियों और आम लोगों को भरोसा हो। इससे दोषियों की पहचान के साथ-साथ निर्दोष अभ्यर्थियों के साथ न्याय सुनिश्चित किया जा सकेगा।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार को युवाओं की आवाज सुनते हुए पूरे मामले में ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर उत्पन्न अविश्वास समाप्त हो और राज्य में भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता बहाल हो सके।
Related Posts


Latest News








