Giridih News: अंग्रेजी विभाग में विदाई समारोह का आयोजन, छात्रों ने उत्साह के साथ साझा की यादें
एमए सेमेस्टर-2 के छात्र-छात्राओं ने सेमेस्टर-4 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया विदाई समारोह
गिरिडीह कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के एमए सेमेस्टर-4 के छात्र-छात्राओं के लिए सेमेस्टर-2 के विद्यार्थियों ने भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. बलभद्र सिंह, सतीश यादव और डॉ. सीमा रानी मिंज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
गिरिडीह : गिरिडीह कॉलेज के अंग्रेजी विभाग एम• ए• सेमेस्टर -4 के छात्र-छात्राओं का भव्य विदाई समारोह सेमेस्टर- 2 के छात्र-छात्राओं ने किया। जिसमें छात्रों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ बलभद्र सिंह,सतीश यादव एवं डॉ सीमा रानी मिंज ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।अतिथियों का स्वागत छात्र-छात्राओं ने पुष्प गुच्छ भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर बलभद्र सिंह ने कहा कि इस कॉलेज से पास आउट होने वाले छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर सफलता प्राप्त की है।
आप सब भी पूरे आत्मविश्वास के साथ सफलता प्राप्त करें,ऐसी अपेक्षा एवं मंगल कामना है।आप हमेशा अपने परिवार एवं कॉलेज का नाम रौशन करते रहें। कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्रों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और आपसी समन्वय को बढ़ावा मिलता है।मौके पर डॉ सीमा रानी मिंज एवं सतीश यादव ने छात्रों के उत्साह और सफल आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजनंदिनी,निकिता, ज्योत्सना,अंकुश, रवि, आशीष एवं सूरज की सराहनीय भूमिका रही।Related Posts


Latest News








