Sahebganj News: नगर थाना पुलिस ने गुल्लीभट्टा चोरी कांड का किया सनसनीखेज पर्दाफाश

पड़ोसी के दामाद ने ही ताला तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवर

Sahebganj News: नगर थाना पुलिस ने गुल्लीभट्टा चोरी कांड का किया सनसनीखेज पर्दाफाश
(साहिबगंज नगर थाने में गुल्लीभट्टा चोरी कांड के तहत बरामद किए गए सोने-चांदी के जेवरों का जखीरा)

साहिबगंज के गुल्लीभट्टा में 14-15 अगस्त की रात हुई चोरी का नगर थाना पुलिस ने सफल पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर से पड़ोसी के दामाद विशाल पासवान और एक नाबालिग के पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के सभी जेवर बरामद कर लिए हैं।

साहिबगंज: नगर थाना क्षेत्र के गुल्लीभट्टा में 14-15 अगस्त की रात हुए चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। चौंकाने वाली बात ये रही कि चोरी की वारदात को अंजाम पीड़िता के घर के ठीक सामने रहने वाले मंटू पासवान के दामाद विशाल पासवान और एक नाबालिग ने दिया था।

पुलिस ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया है। बरामदगी में सोने-चांदी के जेवरों का बड़ा जखीरा शामिल है। गुल्लीभट्टा निवासी ज्योति कुमारी (32) पति शशिकांत ने 16 अगस्त को नगर थाने में लिखित शिकायत दी थी कि उनके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है। शिकायत पर कांड संख्या 150/26, बीएनएस की धारा 331(4)/305 दर्ज की गई।

Jharkhand Govt Ad
मामले की गंभीरता देखते हुए आरक्षी अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम बनी। टीम ने गुप्त सूचना, तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद शक की सुई विशाल पासवान पर टिकाई।

पुलिस टीम विशाल के गांव कंचनपांली, थाना रायगंज, जिला उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल पहुंची तो पता चला कि वो पहले से ही रायगंज थाना कांड संख्या 943/26, धारा 25(1)(a)/27 आर्म्स एक्ट में रायगंज करेक्शनल होम में बंद है। पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली तो जमीन में गाड़कर रखे गए चोरी के सामान मिल गए। 

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

साथ ही इस कांड में शामिल एक नाबालिग को भी पकड़कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बरामद सामानों में सोने का मंगलसूत्र 1, गले का हार 1, चेन 1, टॉप्स 1 जोड़ी, बाली 1 जोड़ा, सिक्का 1, टॉप्स 1, नकली बेसर 1 शामिल हैं। वहीं, चांदी के पायल 5 जोड़ी, कटोरी 1, सिक्का 1, सिंदूरदानी 1, अंगूठी के सफेद स्टोन 2, हरा स्टोन 1, नीला पिट्ठू बैग 1 शामिल हैं। इस पूरी कार्रवाई में नगर थाना के अवर निरीक्षक गुलाम सरवर, मो. आफताब अंसारी और चौकीदार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस की तत्परता से न सिर्फ चोरी का खुलासा हुआ बल्कि पीड़ित परिवार को उसका सामान भी वापस मिल गया। मामले में आगे कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने राजस्व वसूली और लंबित आवेदनों की गहन समीक्षा की

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Chatra News: मयूरहंड पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन अपराधियों को धर दबोचा Chatra News: मयूरहंड पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन अपराधियों को धर दबोचा
Chatra News: हंटरगंज पुलिस ने भारत माला परियोजना की चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा
Koderma News: पूरनानगर में चोरों का तांडव, एक ही रात दो बंद मकानों के ताले टूटे
JPSC Protest: जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों ने निकाली आभार यात्रा, अबीर-गुलाल और आतिशबाजी से जताया जश्न
Hazaribagh News: उपायुक्त के आदेश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मंजर हुसैन ने चलाया विशेष जांच अभियान
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने नगर निगम क्षेत्र की नगरीय व्यवस्था की समीक्षा की
Sahebganj News: कोटालपोखर में गनी चौक से रेलवे फाटक तक जर्जर सड़क बनी आफत
Giridih News: बगोदर के घाघरा हत्याकांड का पुलिस ने किया त्वरित खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Boakaro News: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट का किया उद्घाटन
Bokaro News: चास सदर एएसपी वेदांत शंकर के नेतृत्व में गठित टीम ने दबोचे 6 शातिर चोर
Bokaro News: स्टील प्लांट में कई अधिकारियों का प्रमोशन, 25 विभागों को मिले नए विभागाध्यक्ष
Dhanbad News: CISF का कोयला चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान, 32.31 टन अवैध कोयला बरामद