Ranchi News: विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर की अध्यक्षता में होगी इंडक्शन बैठक
बीपीएल श्रेणी के विद्यार्थियों का नामांकन
रांची विश्वविद्यालय में चार वर्षीय नए सत्र के विद्यार्थियों के लिए 7 अगस्त को इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं कुलपति डॉ. राजीव मनोहर की देखरेख में खेल और सैन्य श्रेणी के प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया गया, जिसमें तीन खेल प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए।
रांची: स्नातक तृतीय चरण की नामांकन प्रक्रिया की समाप्ति के पश्चात विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो जाने के बाद विश्वविद्यालय के चार वर्षीय नए सत्र में नामांकित सभी विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय द्वारा दिनांक 7 अगस्त 2026 को एक इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।
यह आयोजन 7 अगस्त को ही दो चरणों में आयोजित होगा। प्रथम चरण में पूर्वाह्न 11 बजे से 12 बजे तक विश्वविद्यालय के नए प्रशासनिक भवन स्थित, रविन्द्र नाथ टैगोर सभागार में बीएससी कंप्यूटर एप्लीकेशन और बीबीए के नवनामांकित विद्यार्थियों के लिए और पूर्वाह्न 12 बजे से 1 बजे तक उसी सभागार में हिंदी, भूगोल और गणित के विद्यार्थियों के लिए कुलपति डॉ राजीव मनोहर की अध्यक्षता में इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।

इस समिति में तकनीकी विशेषज्ञ के तौर पर सेवानिवृत, मुख्य कोच, विनोद सिंह, स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया तथा शिवेंद्र नाथ दुबे, कोषाध्यक्ष, झारखंड ओलिम्पिक एसोसिएशन के अलावा सदस्य के तौर पर डॉ अभय सागर मिंज, डॉ राजेश कुमार सिंह, रोहित कुमार सिंह और संतोष कुमार मौजूद थे।
इस समिति ने खेल श्रेणी के 47 अभ्यर्थियों के आवेदन में 44 आवेदन को सत्यापित करते हुए 3 आवेदनों को फर्जी घोषित किया। इस सत्यापन प्रक्रिया के उपरांत सफल अभ्यर्थियों की सूचना दिनांक 5 अगस्त को संदर्भित विभागों में अनुशंसित कर दी जाएगीं। उसी प्रकार सैन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के सत्यापन प्रक्रिया में कुल 7 अभ्यर्थियों का सत्यापन किया गया।
यहां विशेषज्ञ के रूप में कैप्टन जीसी बास्के, सूबेदार मेजर परमजीत सिंह, नायब सूबेदार जीवन सिंह और हवलदार राजीव रंजन के अलावा मनीष कुमार शामिल थे। सैन्य श्रेणी के सफल अभ्यर्थियों की अनुशंसा भी संदर्भित की विभागों में कर दी गई हैं। कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने कहा कि स्नातक पाठ्यक्रमों में बीपीएल श्रेणी के विद्यार्थियों के सत्यापन और नामांकन का कार्य दिनांक 5 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से विभागीय स्तर पर किया जाना है। उसी दिन यह विद्यार्थी अपना नामांकन ले सकेंगे। यह जानकारी पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News







