NHAI अधिकारी ने किया साहिबगंज की NH परियोजनाओं का निरीक्षण, निर्माण में तेजी के निर्देश

साहिबगंज–मनिहारी गंगा पुल निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

NHAI अधिकारी ने किया साहिबगंज की NH परियोजनाओं का निरीक्षण, निर्माण में तेजी के निर्देश
NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी संतोष कुमार आर्य ने साहिबगंज–मनिहारी गंगा पुल और मिर्जाचौकी–फरक्का राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के क्षेत्रीय अधिकारी संतोष कुमार आर्य ने साहिबगंज–मनिहारी गंगा पुल परियोजना और मिर्जाचौकी–फरक्का राष्ट्रीय राजमार्ग कॉरिडोर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता, सुरक्षा और समयबद्ध निर्माण पर विशेष जोर दिया।

साहिबगंज: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), क्षेत्रीय कार्यालय रांची के क्षेत्रीय अधिकारी संतोष कुमार आर्य ने जिले की दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने साहिबगंज–मनिहारी गंगा पुल परियोजना और मिर्जाचौकी–फरक्का राष्ट्रीय राजमार्ग कॉरिडोर के पैकेज-1 एवं पैकेज-2 के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय अधिकारी ने साहिबगंज–मनिहारी गंगा पुल परियोजना में निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

मिर्जाचौकी–फरक्का कॉरिडोर के पैकेज-1 में राजमार्ग के नियमित रखरखाव, स्वच्छता और पौधरोपण पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। वहीं पैकेज-2 में परियोजना को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के लिए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर संतोष कुमार आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुरूप यात्रियों की सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण अवसंरचना और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना NHAI की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने परियोजना में लगे अभियंताओं और ठेकेदारों को समय पर काम पूरा करने और तय मानकों से कोई समझौता न करने की हिदायत भी दी।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: वार्ड संख्या-4 में अधूरी सफाई से आक्रोश, नगर पंचायत की व्यवस्था पर उठे सवाल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर
सड़क दुघर्टना में  महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू
हजारीबाग में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की सख्ती, महिला अपराध और नक्सल मामलों पर दिए कड़े निर्देश
पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देऊस्कर ने मालदा से साहिबगंज रेलखंड का किया गहन निरीक्षण
पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास
हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष
सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा
जनता दरबार में सुनी गईं जनसमस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक IDTR, टाटा मोटर्स के साथ झारखंड सरकार का MoU