Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग

जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग

Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
आकाश कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते पासवान जनकल्याण समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य।

कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड के पासवान जनकल्याण समिति के उपाध्यक्ष प्रेम पासवान के 28 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार के आकस्मिक निधन पर समिति ने गहरा शोक व्यक्त किया। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। समिति के जिलाध्यक्ष बालालखेंदर पासवान ने आरोप लगाया कि गलत इलाज के कारण युवक की मौत हुई है तथा संबंधित अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

कोडरमा:  जयनगर  पासवान जनकल्याण समिति के डोमचांच प्रखंड उपाध्यक्ष प्रेम पासवान के 28 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार का आकस्मिक निधन होने पर पासवान जन कल्याण समिति ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। शोक व्यक्त करने   वालों  में पासवान जनकल्याण समिति के जिलाध्यक्ष बालालखेंदर पासवान महासचिव जयप्रकाश राम प्रवक्ता मनोज कुमार सोनी क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ बासुदेव पासवान केन्द्रीय महासचिव भीखारी पासवान जिला उपाध्यक्ष सेवानिवृत शिक्षक लालजीत पासवान विनोद दीवाना संजय पासवान राजेश पासवान केदार पासवान विद्यासागर पासवान राजेश पासवान सुभाष पासवान प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार पासवान तीर्थ पासवान महावीर पासवान मान सिंह पासवान विरेन्द्र पासवान हरी पासवान सीताराम पासवान अशोक पासवान जागेश्वर पासवान समेत दर्जनों समिति के अधिकारियों और सदस्यों ने स्वर्गीय आकाश कुमार को श्रद्धांजलि  दिया है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष बालालखेंदर पासवान ने कहा कि युवक  को मामूली सर्दी खांसी बुखार था और अस्पताल प्रबंधन के गलत इलाज के कारण युवक की मृत्यु हुई है  । उन्होंने  जिला प्रशासन से उचित जांच कर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करने की  मांग की है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर
सड़क दुघर्टना में  महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू
हजारीबाग में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की सख्ती, महिला अपराध और नक्सल मामलों पर दिए कड़े निर्देश
पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देऊस्कर ने मालदा से साहिबगंज रेलखंड का किया गहन निरीक्षण
पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास
हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष
सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा
जनता दरबार में सुनी गईं जनसमस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश