हजारीबाग में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की सख्ती, महिला अपराध और नक्सल मामलों पर दिए कड़े निर्देश

नक्सल गतिविधियों, संगठित अपराध और नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई के आदेश

हजारीबाग में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की सख्ती, महिला अपराध और नक्सल मामलों पर दिए कड़े निर्देश
हजारीबाग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा।

उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने हजारीबाग में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने महिला अपराध, एससी/एसटी अत्याचार, नक्सल गतिविधियों, संगठित अपराध और नशा तस्करी से जुड़े मामलों पर विशेष फोकस करने को कहा।

हजारीबाग;  उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हजारीबाग में जिले की कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की व्यापक समीक्षा बैठक की। बैठक में हजारीबाग जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी तथा कांडों के अनुसंधानकर्ता शामिल हुए। आईजी ने जिले में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, महिला सुरक्षा, संगठित अपराध और नशा तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस उप-महानिरीक्षक उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र हजारीबाग अंजनी कुमार झा, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमित कुमार, बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राधा प्रेम किशोर, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) ज्ञान रंजन, विष्णुगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फैजान अहमद, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रूपक कुमार सिंह तथा पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) अरमानुल हक सहित जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने पिछले छह माह में जिले में घटित सभी महत्वपूर्ण आपराधिक घटनाओं की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित कांडों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गंभीर मामलों में अनुसंधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
महिला अपराध से जुड़े लंबित मामलों को प्राथमिकता देते हुए आईजी ने सभी संबंधित कांडों का 60 दिनों के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया। इसके अलावा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) अत्याचार से संबंधित लंबित मामलों को भी शीघ्र पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में नक्सल गतिविधियों से जुड़े लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। आईजी ने ऐसे सभी मामलों का गंभीरता से अनुसंधान कर जल्द निष्पादन करने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस महानिरीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को आम जनता के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार करने की हिदायत देते हुए कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए और उसका त्वरित समाधान किया जाए, ताकि पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हो।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में विदाई समारोह का भावुक आयोजन

नशे के कारोबार पर सख्त रुख अपनाते हुए आईजी ने मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोहों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने ऐसे अपराधियों पर क्राइम कंट्रोल एक्ट (सीसीए) के तहत भी कार्रवाई करने की बात कही, ताकि नशा कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें: सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा

इसके साथ ही संगठित अपराध में संलिप्त गिरोहों और अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग को और अधिक सक्रिय एवं जनहितकारी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन और जनता के साथ बेहतर पुलिस व्यवहार ही प्रभावी कानून-व्यवस्था की आधारशिला है। जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को इन निर्देशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

सड़क दुघर्टना में  महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल सड़क दुघर्टना में  महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू
हजारीबाग में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की सख्ती, महिला अपराध और नक्सल मामलों पर दिए कड़े निर्देश
पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देऊस्कर ने मालदा से साहिबगंज रेलखंड का किया गहन निरीक्षण
पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास
हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष
सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा
जनता दरबार में सुनी गईं जनसमस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक IDTR, टाटा मोटर्स के साथ झारखंड सरकार का MoU
अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह,  धीरेंद्र कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विशेष शिविरों की व्यवस्थाओं एवं SIR-2026 के तहत संचालित गतिविधियों का जायजा लिया
संत रविदास की 650वीं जयंती पर गिरिडीह में भाजपा की कार्यशाला, समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ