Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में विदाई समारोह का भावुक आयोजन
म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का छात्राओं ने लिया आनंद
विनोबा भावे विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में सत्र 2024-26 की छात्राओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भावुक लम्हों के साथ विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में गुरुवार को सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। द्वितीय समसत्र के विद्यार्थियों के द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के अध्यक्ष सह समाज विज्ञान के संकायाध्यक्ष डॉ रेणु बोस ने किया। कार्यक्रम के आरंभ में संगीता कुमारी ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। आरती, सोनाली और संगीता ने एक मधुर स्वागत गीत प्रस्तुति की। वही सोनाली ने अपने एकल नृत्य से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में चतुर्थ समसत्र के विद्यार्थियों ने एक-एक करके अपने अनुभवों को साझा किया। विश्वविद्यालय और विभाग से उन्होंने बताया कि यहां क्या-क्या सीखा, यहां उनके अनुभव कैसे रहे और भविष्य के लिए उनकी योजनाएं क्या है। मौके पर उन्होंने अपने संघर्षों और सफलताओं के अनुभवों को भी साझा किया। अपने अनुजों को भी खूब प्रेरित किया। मनोरंजन और आनंद से भरपूर म्यूजिकल चेयर खेल में चतुर्थ समसत्र के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

