हजारीबाग में पुलिस का नाइट ऑपरेशन, रातभर चली छापेमारी में 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार
एसपी के निर्देश पर जिलेभर में 28 विशेष टीमों ने एक साथ की कार्रवाई
हजारीबाग पुलिस ने एसपी के निर्देश पर शनिवार-रविवार की रात जिलेभर में विशेष समकालीन छापेमारी अभियान चलाया। 28 विशेष टीमों और 91 पुलिसकर्मियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करते हुए 17 फरार अपराधियों एवं वारंटियों को गिरफ्तार किया।
हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ शनिवार-रविवार (18/19 जुलाई 2026) की रात विशेष समकालीन छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य विभिन्न कांडों में फरार चल रहे अपराधियों, वारंटियों एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना था। जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में एक साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अभियान के लिए जिलेभर में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में कुल 28 विशेष टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों में लगभग 91 पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया। पूरी रात चले अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 17 फरार अपराधियों एवं वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।


Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

