मनान मल्लिक के निधन पर निसार खान ने जताया शोक, बोले- कोयलांचल ने अपना मसीहा खो दिया
मनान मल्लिक को मजदूरों का सच्चा नेता बताया
हजारीबाग जिला कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष निसार खान ने झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनान मल्लिक के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मनान मल्लिक के निधन से कोयलांचल के मजदूरों ने अपना एक सच्चा मसीहा खो दिया है।
हजारीबाग : जिला कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सह जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी निसार खान नें झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री कांग्रेस के सच्चे सिपाही तथा मजदूरों के नेता मनान मल्लिक के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है । खान ने अपने शोक संदेश में कहा कि मनान मल्लिक के निधन से कोयलांचल के मजदूरों ने अपना एक मसीहा खो दिया है । खान ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक की शुरुआत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल गफूर के निजी सचिव के रूप में की थी । धनबाद जिला कांग्रेस के वे अध्यक्ष रहे और 2009 में धनबाद विधानसभा से विधायक चुने गए । इसके बाद वे हेमंत सोरेन सरकार में पशुपालन, मत्स्य पालन और आबदा प्रबंधन मंत्री के रूप में काम किया । राजनीति के अतिरिक्त वह राष्ट्रीय कोलयरी मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष थे और कोयलांचल श्रमिक अधिकारों व मजदूर आंदोलन के लिए जाने जाते थे । उनके निधन से कांग्रेस की बड़ी क्षति हुई है जिसकी पूर्ति तत्काल संभव नही है ।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


