Pakur News: झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने लिट्टीपाड़ा के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष सगीर अंसारी भी रहे मौजूद
झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने लिट्टीपाड़ा के सोनाधनी व बाड़ो पंचायत में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण कर बीएलओ और बीएलए-2 को योग्य वोटरों के नाम ऑनलाइन दर्ज कराने के निर्देश दिए।
पाकुड़: झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम जी के द्वारा लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सोनाधनी व बाड़ो पंचायत के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम जी के द्वारा विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एस आई आर) अभियान के तहत भरे जा रहे ऐनुमरेशन फॉर्म का भी निरीक्षण किया गया साथ ही उपस्थित बीएलओ से अब तक वितरित किये गए फॉर्म व अबतक ऑनलाइन अपलोड किये गए मतदाताओं की संख्या की जानकारी विस्तार से ली।
इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम जी ने उपस्थित बीएलए-2 को मतदाताओं को सहयोग करते हुए उनका ऑनलाइन एंट्री जल्द करवाने का निर्देश दिया। साथ ही उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं व बीएलए-2 को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी हाल में योग्य मतदाताओं का नाम वोटर सूची से न कटे, इसका ख्याल रखें। हर योग्य वोटर के नाम का ऑनलाइन इंट्री हो सभी बीएलए-2 व पार्टी कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

