राज्य में घोटालों ही नहीं, 'जांच घोटालों' की भी सीबीआई जांच होनी चाहिए

झारखंड का युवा पूछ रहा है—क्या हर बार कहानी यही रहेगी?

राज्य में घोटालों ही नहीं, 'जांच घोटालों' की भी सीबीआई जांच होनी चाहिए
(फाइल फोटो)

झारखंड में JSSC, JPSC, शराब व जमीन घोटालों की जांच में लीपापोती और साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले और 'जांच घोटालों' की निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग की गई है।

रांची: इससे पहले झारखंड SSC घोटाले की जांच के लिए SIT बनाई गई। आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, महत्वपूर्ण साक्ष्य भी मिले, लेकिन उस समय केवल अध्यक्ष से इस्तीफा लेकर उन्हें सुरक्षित निकास (safe exit) दे दिया गया।

अब JPSC के मामले में भी वही खेल दोहराया जा रहा है। झारखंड में मुद्दा केवल घोटालों की जांच का नहीं है, बल्कि 'जांच घोटाले' का है। यहां जो भी कार्रवाई हो रही है, उसका उद्देश्य दोषियों को सजा दिलाना नहीं, बल्कि घोटालों में शामिल सत्ता के शीर्ष पर बैठे प्रभावशाली लोगों और नौकरशाहों को बचाना तथा साक्ष्यों को मिटाना प्रतीत होता।

शराब घोटाला, जमीन घोटाला, अवैध खनन घोटाला और DMFT घोटाला इन सभी मामलों की जांच में यदि राज्य की मशीनरी का उपयोग साक्ष्यों को नष्ट करने और अपने चहेतों को बचाने के लिए किया जा रहा है, तो यह स्वयं न्याय व्यवस्था और लोकतांत्रिक संस्थाओं के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

झारखंड में कमजोर नीयत वाले नौकरशाह मुख्यमंत्री के सबसे महत्वपूर्ण हथियार बन गए हैं। इनके माध्यम से घोटाले किए जा रहे हैं, जमीन, बालू और पत्थर की लूट हो रही है, युवाओं के भविष्य का सौदा किया जा रहा है और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: भारत टेक्स 2026 में झारखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ रही भीड़

इसलिए केवल घोटाले की ही नहीं, बल्कि घोटालों की जांच के नाम पर चल रहे 'जांच घोटाले' की भी CBI जांच कराई जानी चाहिए, ताकि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो असली दोषियों का पर्दाफाश हो और इन्हें कानून के अनुसार सजा मिल सके।

यह भी पढ़ें: बीआईटी मेसरा और आईआईटी भुवनेश्वर के बीच अनुसंधान व शैक्षणिक सहयोग के लिए एमओयू

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: जिला उद्योग केंद्र में आयातक-निर्यातक कोड पर जागरूकता सह पंजीकरण शिविर आयोजित Dumka News: जिला उद्योग केंद्र में आयातक-निर्यातक कोड पर जागरूकता सह पंजीकरण शिविर आयोजित
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अनाथ बच्चों के बीच मनाया अपना जन्मदिन
Palamu News: जिला निर्वाचन अधिकारी सह DC शेखावत ने बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक में लिया भाग 
Palamu News: उपायुक्त ने चैनपुर के आवासीय बालिका विद्यालयों का किया निरीक्षण
पेपर लीक के जंजाल में युवाओं का भविष्य तबाह: हरमू सरना कॉलेज हॉस्टल में गरजीं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सीसीएल के 'कोल नीर' प्लांट का किया वर्चुअल उद्घाटन
राज्य में घोटालों ही नहीं, 'जांच घोटालों' की भी सीबीआई जांच होनी चाहिए
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल में कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई यूजी परीक्षा
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लिया गया संकल्प
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झारखंड के युवा पुरस्कार विजेता फिल्मकार, मिली सराहना
Pakur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीएलओ को डीसी मेघा भारद्वाज ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
Pakur News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कई मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण