Sahebganj News: भू-माफिया और आरटीआई एक्टिविस्ट के बीच तनाव, SDM ने 31 जुलाई को किया तलब

दो-दो लाख रुपये का जमा करना होगा बंधपत्र

Sahebganj News: भू-माफिया और आरटीआई एक्टिविस्ट के बीच तनाव, SDM ने 31 जुलाई को किया तलब
(नोटिस के साथ अरशद नसर)

भू-माफिया और आरटीआई एक्टिविस्ट के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए शेखपुरा एसडीएम प्रियंका कुमारी ने बीएनएसएस की धारा-126 के तहत नोटिस जारी किया है। दोनों पक्षों को 31 जुलाई को कोर्ट में हाजिर होकर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु ₹2 लाख का बंधपत्र जमा करने का आदेश दिया गया है।

साहेबगंज: जिले में भू-माफिया और आरटीआई एक्टिविस्ट के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। शांति भंग होने की आशंका के मद्देनजर शेखपुरा एसडीएम ने दोनों पक्षों को कोर्ट में हाजिर होने और ₹2 लाख का बंधपत्र जमा करने का आदेश दिया है।

शेखपुरा अनुमंडल दंडाधिकारी प्रियंका कुमारी ने 8 जुलाई को बीएनएसएस की धारा-126 के तहत नोटिस जारी किया। आदेश के मुताबिक खांदपर के भू-माफिया मुकुल कुमार, सुबोध कुमार और चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट सैयद अरशद नसर व उनकी पत्नी गुलिस्ता प्रवीण को 31 जुलाई को दोपहर 1 बजे कोर्ट में हाजिर होना है।

एसडीएम ने पूछा है कि क्यों न दोनों पक्षों से क्षेत्र में एक साल तक शांति बनाए रखने के लिए ₹2 लाख का बंधपत्र और समान राशि की दो-दो जमानतें ली जाएं। शेखपुरा थाना की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। 5 जुलाई को दोनों पक्षों के खिलाफ छेड़खानी, लूटपाट आदि के आरोप में शेखपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस की रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया।

एसडीएम प्रियंका कुमारी ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में अमन-चैन बिगाड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। नोटिस जारी होते ही भू-माफिया पक्ष में खलबली मच गई है, वहीं सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की है।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज नगर परिषद में घमासान, बोर्ड बैठक का बहिष्कार; पार्षदों ने EO पर लगाए गंभीर आरोप

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

साहिबगंज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, DEO नयन कुमार बने प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी साहिबगंज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, DEO नयन कुमार बने प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी
झारखंड में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए मजबूत इकोसिस्टम विकसित करेगी सरकार : शिल्पी नेहा तिर्की
गिरिडीहवासियों को मिला आधुनिक ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर, व्हील पैलेस की शानदार शुरुआत
साहिबगंज नगर परिषद कर्मियों की हड़ताल खत्म, प्रशासन ने मानीं पांचों मांगें
हाईकोर्ट के आदेश पर सिमडेगा में मीट-चिकन दुकानों की विशेष जांच, बिना लाइसेंस कारोबारियों को चेतावनी
Palamu News: SIR-2026 कार्यों में सुस्ती पर DEO सख्त, कम प्रगति वाले बूथों का किया औचक निरीक्षण
रानीश्वर पंचायत समिति की बैठक में ऐतिहासिक 'संथाल काटा पोखर' सौंदर्याकरण पर मुहर
Dumka News: 'सीआईडी' फेम डॉ. सालुंखे (नरेंद्र गुप्ता) ने बाबा बासुकीनाथ दरबार में टेका मत्था
Pakur News: आमडापाड़ा CHC में सहिया और BTT कार्यकर्ताओं की विशेष कार्यशाला आयोजित 
Pakur News: हिरणपुर के लखनपुर-रामपुर में तनाव, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रित
Bokaro News: BSL को सीधे खदानों से मिलेगा लौह अयस्क, 258 किमी लंबी स्लरी पाइपलाइन तैयार
Bokaro News: स्टील प्लांट में एससी, एसटी व दिव्यांग कर्मियों के लिए 'जागृति' कार्यशाला आयोजित