Palamu News: जिला निर्वाचन अधिकारी सह DC शेखावत ने बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक में लिया भाग
डिजिटाइजेशन और ASDDF सूची सत्यापन के कड़े निर्देश
पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत बीएलओ-बीएलए-2 की अंतिम बैठक में भाग लेकर पारदर्शी मतदाता सूची के निर्देश दिए।
पलामू: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पोखराहा खुर्द एवं राजकीय मध्य विद्यालय, रजवाडीह स्थित मतदान केंद्रों पर आयोजित बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी एवं अंतिम बैठक में भाग लिया।
इस दौरान उपायुक्त शेखावत ने बीएलओ एवं बीएलए-2 से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा मतदान केंद्रवार गणना प्रपत्रों के संकलन, डिजिटाइजेशन एवं एएसडीडीएफ (ASDDF) सूची के सत्यापन की समीक्षा की। उन्होंने डुप्लीकेट प्रविष्टि, मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित एवं अनुपस्थित मतदाताओं से संबंधित मामलों का नियमानुसार सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


