पेपर लीक के जंजाल में युवाओं का भविष्य तबाह: हरमू सरना कॉलेज हॉस्टल में गरजीं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय

छात्रों की तैयारी व संसाधनों पर हुई विस्तार से चर्चा

पेपर लीक के जंजाल में युवाओं का भविष्य तबाह: हरमू सरना कॉलेज हॉस्टल में गरजीं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय
(मंत्री दीपिका पांडेय संबोधन)

रांची के नवीन सरना कॉलेज छात्रावास में कांग्रेस के 'विद्यार्थी संवाद' के तहत मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने पेपर लीक के मुद्दों पर केंद्र सरकार का घेराव करते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

रांची: कांग्रेस के द्वार छात्रों की गूंज मुहिम के तहत रांची के हरमू स्थित नवीन सरना कॉलेज छात्रावास में "विद्यार्थी संवाद" का आयोजन किया गया। इस संवाद कार्यक्रम को राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने संबोधित किया। 

उन्होंने कहा कि आज देश के युवाओं का भविष्य पेपर लीक के जंजाल में फंस कर तबाह हो रहा है और राज सिंहासन पर बैठी तानाशाही नरेंद्र मोदी सरकार बेपरवाह चैन की नींद सो रही है। इतिहास गवाह है कि जब हिटलर की तानाशाही नहीं चली , तो नरेंद्र मोदी की तानाशाही हिंदुस्तान की जनता कैसे बर्दाश्त करेगी। कांग्रेस संवैधानिक तरीके से युवाओं की लड़ाई जीतने के साथ उनका हक दिलाने का काम करेगी। 

नवीन सरना कॉलेज छात्रावास के छात्रों के साथ संवाद के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर छात्रों की तैयारी एवं कम संसाधन में शिक्षा ग्रहण करने की तमाम चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि आज केंद्र में छात्रों के मुद्दे पर असंवेदनशील सरकार बैठी हुई है। जिसका नाता ना तो देश के युवाओं से है और ना उनके रोजगार से है। देश के युवा महंगी होती इस शिक्षा व्यवस्था में जब दिन - रात मेहनत करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होते है तब उन्हें नियुक्ति पत्र से पहले पेपर लीक का समाचार प्राप्त होता है। 

साल 2016 से अब तक पेपर लीक के 152 मामले अब तक सामने आ चुके है। उन्होंने कहा कि ये आंकड़े बताने के लिए काफी है कि देश के भविष्य के साथ केंद्र सरकार क्या खेल खेल रही है। आज काबिलियत के दम पर नहीं बल्कि पेपर लीक के दम नौकरी बांटने की शुरुआत केंद्र सरकार ने की है। देश के भविष्य की लड़ाई में कांग्रेस युवाओं के साथ खड़ी है।

यह भी पढ़ें: जय प्रकाश पांडेय ने पीएम मोदी के इंडोनेशिया दौरे को बताया आधी दुनिया को प्रभावित करने वाला कदम

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी डरने वाले नेता नहीं है। संसद में उन्हें बोलने से रोका जाता है, उनके माइक बंद कर दिए जाते है, नेता प्रतिपक्ष होने का हक उन्हें सदन में नहीं मिलता। बावजूद इसके राहुल गांधी लोकतांत्रित तरीके से देश की जनता के सवाल और छात्र - नौजवानों के हक की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने में लगे है। प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी और कांग्रेस के दूसरे सांसदों के साथ क्या हुआ ये पूरा देश जान चुका है। 

यह भी पढ़ें: JSDMS में 55 करोड़ के कथित भुगतान घोटाले की जांच की मांग, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र

कांग्रेस जनता की आवाज उठाने या लाठी खाने को तैयार है पर इस लड़ाई में सबको अपना योगदान देना होगा। फिर वो चाहे आंदोलन में शामिल हो कर या उसका समर्थन करके। जब लगातार पेपर लीक हो रहे है इसका मतलब है कि कोई दोषी है। उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। देश के शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना होगा। जब तक ऐसा नहीं होता है सड़क से संसद तक ये लड़ाई जारी रहेगी। 

विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में छात्रावास के इन्द्रनाथ उरांव और सुमित उरांव ने मौजूदा परीक्षा प्रणाली पर कड़े शब्दों में निंदा की। छात्रों ने कहा कि पेपर लीक का दर्द आर्थिक - सामाजिक स्तर पर संघर्ष कर परीक्षा में शामिल होने वाले युवा से बेहतर कोई नहीं समझ सकता। आज पेपर लीक की लंबी फेहरिस्त होने के बावजूद केंद्रीय शिक्षा मंत्री बेशर्मी के साथ बयानबाजी कर रहे है। 

केंद्र सरकार से देश के युवाओं का भरोसा उठ चुका है और अब अगर कोई युवाओं को उनका हक दिला सकता है तो वो राहुल गांधी है। संवाद कार्यक्रम में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज उरांव, राजेश सिन्हा उर्फ सन्नी, समीर हांसदा, बसंत उरांव, संजय उरांव, कमल उरांव, राजू उरांव, प्रदीप उरांव सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहें।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: जिला उद्योग केंद्र में आयातक-निर्यातक कोड पर जागरूकता सह पंजीकरण शिविर आयोजित Dumka News: जिला उद्योग केंद्र में आयातक-निर्यातक कोड पर जागरूकता सह पंजीकरण शिविर आयोजित
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अनाथ बच्चों के बीच मनाया अपना जन्मदिन
Palamu News: जिला निर्वाचन अधिकारी सह DC शेखावत ने बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक में लिया भाग 
Palamu News: उपायुक्त ने चैनपुर के आवासीय बालिका विद्यालयों का किया निरीक्षण
पेपर लीक के जंजाल में युवाओं का भविष्य तबाह: हरमू सरना कॉलेज हॉस्टल में गरजीं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सीसीएल के 'कोल नीर' प्लांट का किया वर्चुअल उद्घाटन
राज्य में घोटालों ही नहीं, 'जांच घोटालों' की भी सीबीआई जांच होनी चाहिए
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल में कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई यूजी परीक्षा
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लिया गया संकल्प
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झारखंड के युवा पुरस्कार विजेता फिल्मकार, मिली सराहना
Pakur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीएलओ को डीसी मेघा भारद्वाज ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
Pakur News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कई मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण