Koderma News: राजाबर के कुसहनियां गांव में सर्पदंश से 13 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
स्वास्थ्य केंद्र और आपदा विभाग को दी गई घटना सूचना
कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत राजाबर पंचायत के कुसहनियां गांव में सर्पदंश से 13 वर्षीय कमलेश कुमार की मौत हो गई। रात में सोते समय सांप के काटने के बाद सुबह सीएचसी सतगावां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोडरमा: थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती पंचायत राजाबर अंतर्गत कुसहनियां ग्राम में सर्पदंश से एक 13 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार और पूरे गांव में मातम सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक बच्चे की पहचान कुसहनियां ग्राम निवासी प्रकाश राय के 13 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार के रूप में की गई है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात की है। कमलेश अपने घर में सोया हुआ था, इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उसे डस लिया। घटना का पता सुबह तब चला जब कमलेश की मां उसे जगाने के लिए गई। बिस्तर से उठते ही कमलेश ने अपनी मां को बताया कि उसके पेट में तेज जलन और बेचैनी हो रही है।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


