हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट

मुख्य अतिथि सीसीआर डीएसपी मो. अरमानुल हक ने संस्था की पहल को बताया प्रेरणादायी

हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट
हजारीबाग में ट्रैफिक पुलिस जवानों को रेनकोट वितरित करते हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारी एवं मुख्य अतिथि सीसीआर डीएसपी मो. अरमानुल हक।

हजारीबाग यूथ विंग ने ट्रैफिक पुलिस जवानों के सम्मान और सुरक्षा के उद्देश्य से सीसीआर प्रांगण में रेनकोट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में 70 से अधिक पुलिस जवानों को रेनकोट वितरित किए गए। मुख्य अतिथि सीसीआर डीएसपी मो. अरमानुल हक ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए इसे पुलिस और समाज के बीच विश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया।

हजारीबाग: यूथ विंग सामाजिक सेवा, जनकल्याण और मानवीय मूल्यों के क्षेत्र में लगातार अपनी अलग पहचान बना रही है। निस्वार्थ सेवा और सामाजिक सरोकार को अपना उद्देश्य बनाकर संस्था निरंतर ऐसे कार्य कर रही है, जो समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ लोगों को सेवा के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। इसी क्रम में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए धूप, बारिश और हर विपरीत परिस्थिति में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले ट्रैफिक पुलिस जवानों के सम्मान एवं सुरक्षा के उद्देश्य से मंगलवार को सीसीआर प्रांगण में हजारीबाग यूथ विंग द्वारा रेनकोट वितरण कार्यक्रम के दूसरे चरण का आयोजन किया गया कार्यक्रम में 70 से अधिक ट्रैफिक पुलिस जवानों को रेनकोट वितरित किए गए।

समारोह के मुख्य अतिथि सीसीआर डीएसपी मो. अरमानुल हक थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ। मंच का संचालन सेजल सिंह एवं वर्षा डे ने संयुक्त रूप से किया, जबकि संस्था के सचिव रितेश खण्डेलवाल ने स्वागत भाषण देते हुए सभी पुलिस जवानों का अभिनंदन किया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस जवानों को कतारबद्ध तरीके से रेनकोट प्रदान किए गए। लगभग 30 मिनट तक चले इस गरिमामयी कार्यक्रम में सेवा, सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

उपस्थित लोगों की तालियों की गूंज ने ड्यूटी पर तैनात जवानों का उत्साहवर्धन किया, वहीं रेनकोट प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीसीआर डीएसपी मो. अरमानुल हक ने हजारीबाग यूथ विंग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं द्वारा पुलिस कर्मियों के सम्मान और सहयोग के लिए किए जा रहे ऐसे कार्य निश्चित रूप से प्रेरणादायी हैं। इससे पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना और मजबूत होती है।

उन्होंने संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य जारी रखने की शुभकामनाएं दी। संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के उन लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना है, जो दिन-रात जनसेवा में समर्पित रहते हैं।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने की परिवहन विभाग की समीक्षा, दिए कई कड़े निर्देश

ट्रैफिक पुलिस जवान हर मौसम में अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाते हैं। उनके सम्मान में किया गया यह प्रयास समाज में सेवा और संवेदना की भावना को मजबूत करेगा। वहीं अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग हमेशा समाज के जरूरतमंदों और कर्तव्यनिष्ठ लोगों के साथ खड़ी रही है ट्रैफिक पुलिस जवान भीषण गर्मी, बारिश और कठिन परिस्थितियों में भी शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करते हैं।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती का सख्त निर्देश, जनसमस्याओं का समयबद्ध निष्पादन करें अधिकारी

ऐसे कर्मवीरों का सम्मान करना हमारा नैतिक दायित्व है। मौके पर उपाध्यक्ष विकास तिवारी,सचिव रितेश खण्डेलवाल,कोषाध्यक्ष गुंजन मद्धेशिया,संस्था के मार्गदर्शक संजय कुमार,कार्यकारणी सदस्य मोहम्मद ताजुद्दीन,सनी देव,राजेश जैन,रोहित बजाज,वर्षा डे,अजीत चंद्रवंशी,प्रवेक जैन,सेजल सिंह,उदित तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहें।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास
हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष
सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा
जनता दरबार में सुनी गईं जनसमस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक IDTR, टाटा मोटर्स के साथ झारखंड सरकार का MoU
अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह,  धीरेंद्र कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विशेष शिविरों की व्यवस्थाओं एवं SIR-2026 के तहत संचालित गतिविधियों का जायजा लिया
संत रविदास की 650वीं जयंती पर गिरिडीह में भाजपा की कार्यशाला, समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ
ऑपरेशन 'नवजीवन-II' की बड़ी कामयाबी, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 11 हथियार और 1,562 कारतूस बरामद
उपायुक्त रामनिवास यादव ने लाभुकों को सौंपे ड्राइविंग लाइसेंस, जून में 1,779 लाइसेंस जारी
चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अलर्ट, बिजुलिया मोड़ समेत कई गांवों में विशेष गश्ती व सुरक्षा जागरूकता अभियान
टुंडी के कमलपुर जंगल में एकाकी रह रहे 75 वर्षीय सुरेंद्र सोरेन की मदद को आगे आया धनबाद प्रशासन