Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती का सख्त निर्देश, जनसमस्याओं का समयबद्ध निष्पादन करें अधिकारी
मुआवजा भुगतान और रोजगार संबंधी आवेदनों पर समीक्षा
हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती ने समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में नागरिकों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन के कड़े निर्देश दिए।
हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं और मांगों के संबंध में आवेदन उपायुक्त को सौंपे।
जनता दरबार में भूमि विवाद, म्यूटेशन, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मंईया सम्मान योजना, पारिवारिक विवाद, विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित शिकायतें, मुआवजा भुगतान, रोजगार, भूमिदान एवं ख़ासमहल भूमि संबंधी मामले, पीसीसी पथ निर्माण, ऑनलाइन रसीद निर्गतिकरण, वन पट्टा, प्रतिबंधित भूमि तथा सड़क व अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े आवेदन प्रमुख रूप से प्राप्त हुए।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


