सिर्फ पौधे लगाएं नहीं, उन्हें बचाएं भी: पौधा वितरण कार्यक्रम में SDM संजय पांडेय का संदेश

1100 फलदार, इमारती और औषधीय पौधे ग्रामीणों में बांटे गए

सिर्फ पौधे लगाएं नहीं, उन्हें बचाएं भी: पौधा वितरण कार्यक्रम में SDM संजय पांडेय का संदेश
नावाबाजार के बसना गांव में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों के बीच पौधे वितरित करते सदर एसडीएम संजय पांडेय एवं टीटी इंस्पेक्टर बीएम पांडेय।

पलामू के नावा बाजार प्रखंड के बसना गांव में आयोजित पौधा वितरण कार्यक्रम में 1100 फलदार, इमारती और औषधीय पौधे ग्रामीणों के बीच वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर एसडीएम संजय पांडेय ने पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए पौधरोपण को आवश्यक बताते हुए लोगों से पौधों को लगाने के साथ उनकी देखभाल करने की अपील की।

पलामू:  प्रकृति और पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी है। जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौती से निपटने के लिए हर नागरिक को सरकार के इस अभियान से जुड़ना होगा और न सिर्फ पौधे लगाने होंगे, बल्कि उन्हें बचाना भी होगा। यह बात सदर एसडीएम संजय पांडेय ने शनिवार को नावा बाजार प्रखंड के बसना गांव स्थित पंचायत सचिवालय के समीप आयोजित एक भव्य पौधा वितरण कार्यक्रम में कही।

यह कार्यक्रम सीआईटी/टीटी इंस्पेक्टर बीएम पांडेय की ओर से आयोजित किया गया था, जहां आसपास के दर्जनों गांवों से जुटे ग्रामीणों के बीच संयुक्त रूप से 1100 फलदार, इमारती और औषधीय पौधों का वितरण किया गया।

अधिकारियों ने की बीएम पांडेय के जज्बे की सराहना

कार्यक्रम में उपस्थित सदर एसडीएम संजय पांडेय, सांसद प्रतिनिधि अनुज कुमार पांडेय, नावा बाजार बीडीओ रेणु बाला, थाना प्रभारी संजय कुमार यादव और पूर्व मुखिया सुरेश महतो ने ग्रामीणों को पौधे सौंपे। इस दौरान एसडीएम ने सरकारी सेवा में रहते हुए सामाजिक सरोकार निभाने के लिए टीटी इंस्पेक्टर बीएम पांडेय की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि अपनी ड्यूटी के बाद बचे समय को सामाजिक कार्यों में लगाना बेहद प्रशंसनीय है। एसडीएम ने ग्रामीणों से मार्मिक अपील करते हुए कहा कि वे पौधों को सिर्फ ले न जाएं बल्कि उन्हें लगाकर बचाएं भी। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में यह भी कहा कि वे खुद ग्रामीणों के घर जाकर देखेंगे कि पौधे लगाए गए हैं या नहीं।

11 वर्षों से जन्मदिन पर अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं बीएम पांडेय

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए टीटी इंस्पेक्टर बीएम पांडेय ने बताया कि वे पिछले 11 वर्षों से लगातार अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधा वितरण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने संकल्प जताया कि आगामी वर्षों में इस मुहिम को और बड़े पैमाने पर विस्तार दिया जाएगा। श्री पांडेय ने कहा कि पलामू हमेशा सुखाड़ की चपेट में रहता है, जिससे निपटने के लिए पौधरोपण से बड़ा कोई हथियार नहीं है। पौधे लगाने से जहां पर्यावरण की रक्षा होगी, वहीं फलदार और इमारती पौधे भविष्य में किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर उनकी आय का बड़ा स्रोत बनेंगे।

यह भी पढ़ें: JSSC परीक्षा में नकल पर सख्ती, मोबाइल और स्मार्ट वॉच पूरी तरह प्रतिबंधित

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस मौके पर मुख्य रूप से सतीश पांडेय, थाना प्रभारी संजय कुमार, एएसआई राजकुमार सिंह, एएसआई प्रदुम्न पासवान, गोपाल पांडेय, वशिष्ठ मेहता सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Palamu News: कांग्रेस के दोहरे रवैये के विरोध में भाजपा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Palamu News: कांग्रेस के दोहरे रवैये के विरोध में भाजपा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला Palamu News: कांग्रेस के दोहरे रवैये के विरोध में भाजपा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला
Palamu News: नेशनल कराटे चैंपियनशिप में संत मरियम स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल क्षेत्रों में सीआईएसएफ का फ्लैग मार्च और मोबिलाइजेशन ड्रिल संपन्न 
Dhanbad News: तिवारी बस्ती के समीप सीआईएसएफ की छापेमारी, 80 टन कोयला जब्त
Dumka News: दिसंबर 2026 तक सभी गांवों को ओडीएफ प्लस बनाने हेतु जलसहियाओं की विशेष बैठक
Dumka News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने संथाल परगना में विधि-व्यवस्था और श्रावणी मेला तैयारियों की समीक्षा की
Dumka News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाबूकदेली में आठवीं के 24 विद्यार्थियों को मिली साइकिल
Dumka News: बासुकीनाथ श्रावणी मेला तैयारियों की उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: लिट्टीपाड़ा में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरण वितरित
Pakur News: मालपहाड़ी के सालबोनी क्रेशर में चोरी करते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
Pakur News: समाहरणालय में जन समाधान दिवस आयोजित, उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सुनीं समस्याएं