विधानसभा अनागत प्रश्न समिति के अध्यक्ष सुरेश पासवान का भव्य स्वागत, परिसदन में समीक्षा बैठक
समिति के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करेगा जिला प्रशासन
झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष सुरेश पासवान के गिरिडीह आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इसके उपरांत नया परिसदन भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले की विकास योजनाओं, अनागत प्रश्नों के समयबद्ध निष्पादन और पारदर्शिता पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
गिरिडीह: झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष-सह-देवघर विधायक, सुरेश पासवान एवं समिति के अन्य सदस्यों के गिरिडीह आगमन पर उपायुक्त, रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी एवं नगर आयुक्त, विजय सिंह बीरूआ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके उपरांत नया परिसदन भवन में समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में संचालित विकास योजनाओं, विधानसभा के अनागत प्रश्नों के निष्पादन तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी ने समिति के समक्ष जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन सभी योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए सतत प्रयासरत है तथा आमजन को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।


बैठक के दौरान विभागवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा जिला प्रशासन ने समिति को आश्वस्त किया कि सभी निर्देशों का समयबद्ध एवं प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


