Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

निष्पक्ष व कदाचारमुक्त आयोजन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा
(समीक्षा बैठक करते उपायुक्त)

गिरिडीह में 19 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा को निष्पक्ष व कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

गिरिडीह: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, रांची द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के सफल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा के सफल संचालन में केंद्राधीक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा संचालन के दौरान यदि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो संबंधित नोडल पदाधिकारी से तत्काल संपर्क स्थापित कर उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा का सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन सभी पदाधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। परीक्षा प्रत्येक स्तर पर पूरी सतर्कता, पारदर्शिता एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराई जाए, ताकि सभी अभ्यर्थियों को निष्पक्ष एवं समान अवसर उपलब्ध हो सके। 

बैठक में बताया गया कि झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 का आयोजन 19 जुलाई, 2026 को तीन पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली प्रातः 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, द्वितीय पाली 11:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक तथा तृतीय पाली अपराह्न 3:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित होगी। जिले में परीक्षा के लिए कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें लगभग 11,400 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। 

यह भी पढ़ें: हत्या कर बोरे में बंद कर फेंकी गई अज्ञात महिला: नदी पुल के पास मिली लाश, साक्ष्य छुपाने की आशंका

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल, सुरक्षित, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा संबंधी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त  स्मृता कुमारी, अपर समाहर्ता वैभव कुमार सिंह, आईएएस प्रशिक्षु, जिला शिक्षा पदाधिकार विनय कुमार, सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक सहित परीक्षा संचालन से जुड़े सभी अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: दुबई में फंसे गिरिडीह के प्रवासी मजदूर लालचंद महतो की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और उपायुक्त ने दिव्यांगजनों को सौंपी तीन पहिया वाहनों की चाबियां
Palamu News: पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी नेहाल अहमद गिरफ्तार, नावाबाजार पुलिस ने भेजा जेल
मेदिनीनगर एमएमसीएच में इलाज के दौरान कबलासी गांव के 12 वर्षीय किशोर मोहित की मौत
Pakur News: अमड़ापाड़ा पुलिस ने दर्ज किया मामला, महिला के खाते से दो किस्तों में उड़े रुपये
Pakur News: पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस की बड़ी पहल, महिला रेलकर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Pakur News: आईटीआई सोनाजोड़ी में डीएलएसए द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई
Hazaribagh News: तीन दिवसीय शिल्पोत्सव-2026 का भव्य समापन, ₹5.60 लाख के उत्पादों की हुई रिकॉर्ड बिक्री 
भारत टेक्स 2026 में झारखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ रही भीड़
उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में जिला स्थापना, स्क्रीनिंग एवं अनुकम्पा समिति की बैठक संपन्न
Ranchi News: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा का दिव्य श्रृंगार, उमड़ी भीड़