प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में शिवराज उर्फ शिवा के पैर में लगी गोली

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ शिवराज उर्फ शिवा

प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में शिवराज उर्फ शिवा के पैर में लगी गोली

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा क्षेत्र में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के गुर्गों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें कुख्यात अपराधी शिवराज उर्फ शिवा घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामदगी के दौरान शिवा ने पुलिस टीम पर गोली चला दी, जिसके जवाब में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी।

रामगढ़। रामगढ़ जिले में अपराधियों पर पुलिस की गोली एक बार फिर चली है। भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के रिवर साइड केंद्रीय विद्यालय के समीप प्रिंस खान गैंग के गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। रांची, रामगढ़ और धनबाद पुलिस की संयुक्त छापेमारी में गैंग का कुख्यात अपराधी शिवराज उर्फ शिवा घायल हो गया है। उसके पैर में गोली लगी है।

इस मामले की पुष्टि करते हुए रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि शिवराज उर्फ शिवा को पहले पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसने जिस जगह पर हथियार छिपाए थे, वहां बरामदगी के लिए पुलिस उसे लेकर गई थी। लेकिन मौके पर हथियार हाथ लगते ही उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी। उसका प्राथमिक उपचार सीसीएल अस्पताल, भुरकुंडा में कराया गया, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दो पिस्टल और 59 गोलियां बरामद

एसपी ने बताया कि शिवराज उर्फ शिवा 14 मई को जेल से बाहर आया था। वह पहले राहुल दुबे गैंग और श्रीवास्तव गैंग के लिए काम कर चुका था। वर्तमान में वह प्रिंस खान गैंग और सुजीत सिन्हा गिरोह के लिए काम कर रहा था। जेल से बाहर आने के बाद वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। उसने हाल ही में बिहार से चार हथियार और भारी मात्रा में गोलियां मंगाई थीं। उसकी गतिविधियों को लेकर रांची और धनबाद पुलिस लगातार रामगढ़ पुलिस को अलर्ट कर रही थी। वह किसी भी जिले में बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। पूछताछ के दौरान शिवराज उर्फ शिवा ने बताया कि उसके पास फिलहाल दो हथियार और 59 गोलियां हैं, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया।

शिवा के साथी आरिज़ के घर हुई छापेमारी

शिवा ने पुलिस को बताया कि उसने दो हथियार और 21 गोलियां अपने एक साथी को दी थीं। इसके बाद पुलिस ने कुजू ओपी क्षेत्र के तोपा माइंस कॉलोनी में छापेमारी की। वहां आरिज़ आलम के घर से दो हथियार और 21 जिंदा गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने आरिज़ आलम को भी गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: रामगढ़ के आंगनवाड़ी केंद्रों के बकाया पोषाहार और मानदेय भुगतान का आदेश जारी: जे. पी. पांडेय

छापेमारी में शामिल रहे अधिकारी

छापेमारी में धनबाद और रांची पुलिस के अलावा रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत, पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा, इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा सहित जिले के अन्य अधिकारी शामिल थे।

यह भी पढ़ें: स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान